होम एमएसपी के मुद्दे पर बातचीत के लिए तैयार है मोदी सरकार, संयुक्त किसान मोर्चा से मांगे 5 नाम

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 30, 2021 08:42 PM

एमएसपी के मुद्दे पर बातचीत के लिए तैयार है मोदी सरकार, संयुक्त किसान मोर्चा से मांगे 5 नाम

एमएसपी के मुद्दे पर बातचीत के लिए तैयार है मोदी सरकार, संयुक्त किसान मोर्चा से मांगे 5 नाम

एमएसपी के मुद्दे पर बातचीत के लिए तैयार है मोदी सरकार, संयुक्त किसान मोर्चा से मांगे 5 नाम

केंद्र सरकार की तरफ से तीनों विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के बाद भी किसान संगठनों का आंदोलन जारी है। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) गारंटी कानून समेत 6 मांगों पर अड़ा हुआ है। हालांकि सरकार भी अब किसानों के सामने नरम होती हुई दिखाई दे रही है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार ने एमएसपी मुद्दे पर बातचीत के लिए किसानों से पांच नाम मांगे हैं। किसान नेता दर्शन पाल सिंह ने बताया कि एमएसपी समेत अन्य मुद्दों पर समिति के लिए सरकार ने किसान संगठनों से पांच नाम मांगे हैं, संयुक्त किसान मोर्चा 4 दिसंबर की बैठक में नाम तय करेगा। गौरतलब है कि पंजाब के किसान संगठनों ने सोमवार को अहम बैठक की थी। जिसके बाद जानकारी सामने आई कि 1 नवंबर को किसानों की आपात बैठक बुलाई गई है। किसान नेताओं ने सोमवार को कहा कि यह हमारी जीत है और एक ऐतिहासिक दिन है। हम किसानों के खिलाफ मामले वापस लिया जाना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि फसलों के लिए एमएसपी पर एक समिति गठित की जाए। केंद्र के पास हमारी मांगों का जवाब देने के लिए कल (मंगलवार) तक का समय है। हमने भविष्य की रणनीति पर चर्चा करने के लिए बुधवार को एसकेएम की एक आपात बैठक बुलाई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)