होम फ्रेंचाइजियों ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन, पंजाब किंग्स ने मयंक पर जताया भरोसा, देखें पूरी लिस्ट

समाचारखेल Alert Star Digital Team Nov 30, 2021 08:38 PM

फ्रेंचाइजियों ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन, पंजाब किंग्स ने मयंक पर जताया भरोसा, देखें पूरी लिस्ट

फ्रेंचाइजियों ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन, पंजाब किंग्स ने मयंक पर जताया भरोसा, देखें पूरी लिस्ट

फ्रेंचाइजियों ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन, पंजाब किंग्स ने मयंक पर जताया भरोसा, देखें पूरी लिस्ट

 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की 8 टीमों ने अपने खिलाड़ियों को आगामी सत्र के लिए रिटेन कर लिया है। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी, केन विलियमसन, संजू सैमसंग, रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को उनकी टीमों ने अपने साथ ही रखा है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल पर भरोसा जताया है। जबकि केएल राहुल ने पंजाब किंग्स को अलविदा कह दिया है। 

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK):- महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, मोइन अली।

मुंबई इंडियंस (MI):- रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, किरोन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR):- सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH):- केन विलियमसन, अब्दुल समद, उमरान मलिक।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB):- विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज।

राजस्थान रॉयल्स (RR):- संजू सैमसन, जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल।

दिल्ली कैपिटल्स (DC):- ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्खिया।

पंजाब किंग्स (PKBS):- मयंक अग्रवाल, अर्शदीप सिंह। 

आईपीएल के आगामी सत्र में 8 नहीं बल्कि 10 टीमें खेलते हुए दिखाई देंगी। इससे पहले की नीलामी का मंच सजे पुरानी आठों फ्रेंचाइजियों को अपने-अपने रिटेन किए गए खिलाड़िओं की सूची सौंपनी है और आज इसका आखिरी दिन है। इसके बाद फिर नीलामी का बड़ा मंच सजेगा। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि आईपीएल 2022 के मुकाबले भारत में ही खेले जाएगा। दरअसल, कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से आईपीएल 2021 के आधे मुकाबले दुबई में खेले गए थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)