होम जम्मू-कश्मीर: महबूबा मुफ्ती को घर में किया नजरबंद
जम्मू-कश्मीर: महबूबा मुफ्ती को घर में किया नजरबंद
पीडीपी ने आरोप लगाया है कि उनकी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को बुधवार को जम्मू से लौटने के बाद लाल चौक पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल नहीं होने दिया गया। हैदरपोरा मुठभेड़ में मारे गए अल्ताफ व मुदासिर के परिजनों ने लाल चौक पर कैंडल मार्च का आयोजन किया था।
आरोप है कि पुलिस ने उन्हें घर में ही नजरबंद कर दिया है।
वहीं दूसरी खबर है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के भाई मुफ्ती तसद्दुक सईद को समन जारी कर वीरवार सुबह 11 बजे नई दिल्ली मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा है। तसद्दुक सरकार में पर्यटन मंत्री रह चुके हैं।
इससे पहले ईडी ने महबूबा मुफ्ती की मां को इसी मामले में समन भेजा था। पार्टी ने आरोप है कि उनका दल केंद्र सरकार के खिलाफ कोई भी राजनीतिक कार्यक्रम करता है तो पार्टी के किसी न किसी वरिष्ठ सदस्य को सम्मन भेज दिया जाता है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।