होम केंद्र का फैसला: ईडी के निदेशक संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल एक साल बढ़ाया

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Nov 17, 2021 09:35 PM

केंद्र का फैसला: ईडी के निदेशक संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल एक साल बढ़ाया

केंद्र का फैसला: ईडी के निदेशक संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल एक साल बढ़ाया

केंद्र का फैसला: ईडी के निदेशक संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल एक साल बढ़ाया

केंद्र सरकार ने ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के निदेशक संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाने का फैसला किया है। इस संबंध में बुधवार को जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार मिश्रा का कार्यकाल 18 नवंबर 2022 तक के लिए बढ़ाया गया है।मिश्रा का वर्तमान कार्यकाल 17 नवंबर यानी आज ही समाप्त हुआ है। पिछले साल भी उनके कार्यकाल को एक साल बढ़ाया गया था और केंद्र के इस फैसले को असाधारण और अभूतपूर्व करार दिया गया था। मिश्रा ने ईडी के निदेशक का पद 2018 में संभाला था।
केंद्र ने जारी किए हैं कार्यकाल बढ़ाने से संबंधित अध्यादेश
केंद्र सरकार ने बीती 14 नवंबर को ईडी और सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) के निदेशकों के कार्यकाल को पांच साल तक बढ़ाने से से संबंधित दो अध्यादेश जारी किए थे। वर्तमान में इन दोनों केंद्रीय जांच एजेंसियों के निदेशकों का कार्यकाल दो साल के लिए ही होता है।शीतकालीन सत्र के दौरान पेश किया जा सकता है विधेयक
ये अध्यादेश संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से कुछ दिन पहले आए हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अध्यादेशों को मंजूरी भी दे दी है। माना जा रहा है कि इससे संबंधित विधेयक संसद में पेश किया जा सकता है। शीतकालीन सत्र की शुरुआत  29 नवंबर से होगी।सीबीआई के तीन नए संयुक्त निदेशकों की हुई नियुक्ति
इस बीच कार्मिक मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि तीन आईपीएस अधिकारियों घनश्याम उपाध्याय, नवल बजाज और विद्या जयंत कुलकर्णी को सीबीआई का संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। मंत्रालय के आदेश के अनुसार तमिलनाडु कैडर के 1998 बैच की आईपीएस अधिकारी कुलकर्णी को प्रतिनियुक्ति आधार पर पांच साल के लिए नियुक्त किया गया है। 1999 बैच के ओडिशा कैडर के आईपीएस उपाध्याय का कार्यकाल 29 जून 2026 तक होगा। महाराष्ट्र कैडर के 1995 बैच के नवल बजाज इस पद पर 6 जून 2026 तक रहेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)