होम देश के 14 राज्यों में CBI का बड़ा ऑपरेशन, अलग-अलग शहरों से 7 लोग गिरफ्तार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 17, 2021 09:27 PM

देश के 14 राज्यों में CBI का बड़ा ऑपरेशन, अलग-अलग शहरों से 7 लोग गिरफ्तार

देश के 14 राज्यों में CBI का बड़ा ऑपरेशन, अलग-अलग शहरों से 7 लोग गिरफ्तार

देश के 14 राज्यों में CBI का बड़ा ऑपरेशन, अलग-अलग शहरों से 7 लोग गिरफ्तार

बाल यौन शोषण केस में सीबीआई का बहुत बड़ा ऑपरेशन हुआ है। सीबीआई ने 14 राज्यों के करीब 77 शहरों में छापे मारे हैं। अलग-अलग शहरों से सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई की तरफ से 25 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। जबकि 50 से ज्यादा व्हाट्सएप ग्रुप सीबीआई की रडार पर हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का कहना है कि उसने कथित ऑनलाइन से संबंधित एक मामले की चल रही जांच में दिल्ली, ढेंकनाल (ओडिशा), नोएडा (यूपी), झांसी (यूपी), तिरुपति (आंध्र प्रदेश) सहित विभिन्न स्थानों से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।बताया जा रहा है कि इस मामले में सीबीआई काफी लंबे वक्त से तफ्तीश कर रही थी। तकरीबन 23 एफआईआर अलग-अलग शहरों में दर्ज की गई थी। जिसके बाद एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। सीबीआई के पास करीब 83 लोगों के बारे में जानकारी थी। 23 एफआईआर के अंदर इन्हीं लोगों को आरोपी बनाया गया। जिसके बाद 14 शहरों के 77 ठिकानों पर एक साथ रेड की गई। सात लोगों में से 3 दिल्ली समेत अन्य चार शहरों से गिरफ्तारी हुई है। दिल्ली में गिरफ्तारी के बाद आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे सीबीआई के रिमांड पर भेज दिया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)