होम अशोक गहलोत और सचिन पायलट हुई सुलह, 21 या 22 नवंबर को हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 17, 2021 09:30 PM

अशोक गहलोत और सचिन पायलट हुई सुलह, 21 या 22 नवंबर को हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार

अशोक गहलोत और सचिन पायलट हुई सुलह, 21 या 22 नवंबर को हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार

अशोक गहलोत और सचिन पायलट हुई सुलह, 21 या 22 नवंबर को हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार

राजस्थान में कांग्रेस में चल रहे घमासान पर विराम लगने की स्थिति दिखाई दे रही है। लगभग 2 सालों से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट आमने-सामने हैं। लेकिन अब दोनों गुटों के बीच सुलह समझौता का फॉर्मूला तय हो गया है। फॉर्मूला तय होने के साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार पर खबर आ चुकी है। गहलोत मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की ओर से भी मंजूरी दे दी गई है। इसके साथ ही लंबे समय से गहलोत मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चल रही कयासबाजी भी खत्म हो गई है। जानकारी के मुताबिक 21 या 22 नवंबर को मंत्रिमंडल विस्तार किया जा सकता है। 

मंत्रिमंडल विस्तार में सचिन पायलट गुट के नेताओं को भी जगह दी जाएगी। हालांकि सचिन पायलट की एक बार फिर से गहलोत कैबिनेट में वापसी होगी या नहीं होगी इस पर अब भी सवाल कायम है। गहलोत और पायलट के बीच सुलह आलाकमान के हस्तक्षेप के बाद ही हुआ है। दोनों नेता कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ-साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से भी मुलाकात कर चुके हैं। राजस्थान की गहलोत सरकार में कुल 30 मंत्री बन सकते हैं। अभी 21 मंत्री हैं। कई मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है और संगठन में जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

 

मंत्रिमंडल का पुर्नगठन जल्द ही: गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्रिमंडल में फेरबदल का स्पष्ट संकेत देते हुए कहा कि राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल जल्द ही किया जाएगा। सचिवालय कर्मचारी संघ की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा, “मंत्रिमंडल पुनर्गठन जल्द होगा।” उल्लेखनीय है कि राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें लंबे समय से चल रही हैं और गहलोत ने इस पर चर्चा के लिए पिछले हफ्ते नयी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। बैठक के बाद उन्होंने कहा था कि मंत्रिमंडल में फेरबदल के बारे में फैसला पार्टी आलाकमान करेगा। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)