होम मदरसों में राष्ट्रगान गाना हुआ अनिवार्य, जानिए क्यों लिया गया ऐसा फैसला
मदरसों में राष्ट्रगान गाना हुआ अनिवार्य, जानिए क्यों लिया गया ऐसा फैसला
उत्तर प्रदेश के मदरसों में अब राष्ट्रगान अनिवार्य कर दिया गया है। इसी बीच सभी मदरसों में पढ़ाई शुरू करने से पहले अन्य दुआओं के साथ छात्र-छात्राओं को राष्ट्रगान गाना होगा। इसका फैसला उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने गुरूवार को लिया है।मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष इफ्तिखार अहमद जावेद की अध्यक्षता में बैठक की गई और यह बड़ा फैसला लिया गया। इस बैठक में मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल के पेपर 14 से लेकर 27 मई के बीच होगी।स्कूलों की गर्मी की छुट्टी और यूपी बोर्ड की परिक्षाओं की एग्जाम कॉपी के रिजल्ट के कारण कॉलेज खाली नहीं होंगे जिसको देखते हुए मदरसा बोर्ड की परिक्षाएं मदरसों में ही होगी। मदरसा बोर्ड की परिक्षाएं 6 प्रशनपत्रों के साथ होगी। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के प्रश्नपत्र होंगे। बोर्ड एग्जाम बिना किसी चिटिंग के हो उसको देखते हुए मदरसों में बायोमेट्रिक सिस्टम लगाया जाएगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।