होम आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बिगड़ी तबीयत, AIIMS के आपातकालीन वार्ड में कराया गया भर्ती

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 26, 2021 10:07 PM

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बिगड़ी तबीयत, AIIMS के आपातकालीन वार्ड में कराया गया भर्ती

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बिगड़ी तबीयत, AIIMS के आपातकालीन वार्ड में कराया गया भर्ती

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बिगड़ी तबीयत, AIIMS के आपातकालीन वार्ड में कराया गया भर्ती

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, लालू प्रसाद यादव तेज बुखार से पीड़ित थे और उनका बुखार नहीं उतर रहा था। जिसके बाद उन्हें एम्स के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया है। फिलहाल ब्लड टेस्ट का इंतजार किया जा रहा है।

आरजेडी सुप्रीमो इन दिनों किडनी से जुड़ी हुई समस्याओं का भी सामना कर रहे हैं। ऐसे में उनका परिवार लंदन और सिंगापुर के डॉक्टरों के संपर्क में है। बताया जा रहा है कि लालू प्रसाद यादव की जल्द ही किडनी ट्रांसप्लांट हो सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरजेडी सुप्रीमो किडनी, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और हृदय संबंधी समस्याओं सहित कई बीमारियों से पीड़ित हैं। गुर्दे की खराबी की वजह से उन्हें पानी और जूस सहित तरल पदार्थ का सीमित सेवन करने की सलाह दी गई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)