होम नपुर टेस्ट में दूसरे दिन क्या होगा न्यूजीलैंड का प्लान, काइल जैमीसन ने किया खुलासा

समाचारखेल Alert Star Digital Team Nov 25, 2021 09:22 PM

नपुर टेस्ट में दूसरे दिन क्या होगा न्यूजीलैंड का प्लान, काइल जैमीसन ने किया खुलासा

नपुर टेस्ट में दूसरे दिन क्या होगा न्यूजीलैंड का प्लान, काइल जैमीसन ने किया खुलासा

नपुर टेस्ट में दूसरे दिन क्या होगा न्यूजीलैंड का प्लान, काइल जैमीसन ने किया खुलासा

 न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने गुरूवार को कहा कि भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में जब उनकी टीम दूसरी सुबह गेंदबाजी के लिए उतरेगी तो उन्हें दूसरी नई गेंद से फायदा उठाने की कोशिश करनी होगी. न्यूजीलैंड का पहला प्रयास श्रेयस अय्यर और रविंद्र जडेजा के बीच बन रही बड़ी साझेदारी को तोड़ना होगा. पहले दिन स्टंप तक इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिये 113 रन बनाकर भारत को दूसरे सत्र में मिले झटकों के बाद चार विकेट पर 254 रन तक पहुंचा दिया.

 

जैमीसन ने पहले दिन 47 रन देकर तीन विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया. पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्होंने कहा, "उम्मीद है कि सुबह नई गेंद थोड़ी ज्यादा स्विंग करेगी और हम उन्हें आउट कर सकेंगे. हमें सुबह अच्छी शुरूआत की जरूरत है."

 

मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल और अजिंक्य रहाणे के विकेट लेकर इस लंबे कद के गेंदबाज ने दूसरे सत्र में भारत का स्कोर चार विकेट पर 145 रन कर दिया था. हालांकि डेब्यू कर रहे अय्यर और जडेजा ने अच्छी साझेदारी निभाकर भारत को फिर से लय में ला दिया और न्यूजीलैंड के इस तेज गेंदबाज ने भी यह बात स्वीकार की.

 

जैमीसन ने कहा, "मुझे लगता है कि भारत थोड़ा सा आगे चल रहा है. हमने उन्हें झटके देकर अच्छी तरह रोक दिया था." विविधता भरी उछाल वाली पिच पर भारत ने दूसरे सत्र में तीन विकेट गंवाने के बावजूद दिन का अंत अच्छी तरह किया. विदेशी सरजमीं पर अपना तीसरा ही टेस्ट खेल रहे जैमीसन ने कहा, "ज्यादा स्विंग नहीं मिली थी. शुरू में कुछ स्विंग मिली और इसमें थोड़ा उतार चढ़ाव होता रहा."

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)