होम असम और मिजोरम के CM संग अमित शाह ने की बैठक, समाधान के लिए राजनीतिक स्तर पर बनेगी टीम
असम और मिजोरम के CM संग अमित शाह ने की बैठक, समाधान के लिए राजनीतिक स्तर पर बनेगी टीम
असम और मिजोरम सीमा विवाद सुलझाने के लिए दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि बैठक में ये फैसला किया कि असम और मिजोरम सीमा में हम शांति बनाए रखेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि मिज़ोरम के मुख्यमंत्री और मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बैठक में सारी बातों पर चर्चा हुई और दोनों राज्य सरकारों ने ये फैसला किया कि असम और मिज़ोरम सीमा में हम शांति बनाए रखेंगे। इसको हम बहुत संवेदनशील तरीके से लेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों सरकार राजनीतिक स्तर पर दो टीम बनाएंगी और वो टीमें एक स्थायी समाधान के लिए बात शुरू करेंगी। बीच-बीच में मुख्यमंत्री स्तर पर भी चर्चा होती रहेगी। असम और मिजोरम की सीमाओं को लेकर जुलाई में हिंसा हुई थी। जिसमें असम पुलिस के 5 जवान और एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई थी। जिसके बाद असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा और मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के एक दिन पहले दोनों मुख्यमंत्रियों ने नयी दिल्ली स्थित असम हाउस में रात्रिभोज किया था। इस दौरान दोनों के बीच करीब 2 घंटे तक सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।