होम सभी खिलाड़ियों का पूर्ण रुप से ध्यान रखा गया: सांसद अरुण सागर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 25, 2021 10:59 PM

सभी खिलाड़ियों का पूर्ण रुप से ध्यान रखा गया: सांसद अरुण सागर

सभी खिलाड़ियों का पूर्ण रुप से ध्यान रखा गया: सांसद अरुण सागर

सभी खिलाड़ियों का पूर्ण रुप से ध्यान रखा गया: सांसद अरुण सागर

सांसद खेल स्पर्धा का समापन,विजेता खिलाड़ी व टीम पुरस्कार पाकर काफी खुश,

शाहजहांपुर। जनपद में 21 नवंबर से चल रही सांसद खेल स्पर्धा का  25 नवम्बर 2021 को जनपदीय प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबलों के साथ नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम हथोड़ा में समापन हुआ। जिसमें कबड्डी, खो खो, वॉलीबॉल, क्रिकेट की विजयी टीम के विभिन्न खिलाड़ियों को पुरुस्कार, ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।   सांसद अरुण कुमार सागर ने बताया कि जब सांसद खेल स्पर्धा में सभी विजयी हुये खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया जा रहा था, इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्व जो कि विरोधी पार्टी के हैं, उन्होंने वहां आकर खेलों में पराजित हुये खिलाड़ियों को भड़का दिया, और बच्चे हंगामा करने लगे, तभी वहां पर तैनात पुलिस ने स्टेडियम का मेन गेट बन्द कर दिया जिससे कि असामाजिक तत्व अन्दर आकर बच्चों को ना भड़का सकें। उसके बाद बच्चों से बातचीत की गई और उनको समझाकर शान्त कराया गया।

बच्चों का कहना था कि हमें भी पुरस्कार और नकद धनराशि दी जाये। सांसद ने कहा कि केवल विजयी खिलाड़ियों को ही पुरस्कार दिया जाता है, तो आपको कैसे दिया जा सकता है। विजयी टीम का चयन करना जिला क्रीड़ाधिकारी और उनकी निर्णायक मण्डल की टीम का दायित्व होता है। जो निर्णायक मण्डल के द्वारा विजयी खिलाड़ियों एवं टीमों की सूची हमें प्राप्त हुई है केवल उन्हीं खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कार दिया गया है।

 सांसद अरुण सागर ने अपने बयान में कहा कि कहीं न कहीं सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन जनपद में एक वृहद् स्तर (बड़े पैमाने) पर हो रहा था, जिसके चलते खेल स्पर्धा को बदनाम करने की साज़िश रची है।जितने भी विजेता खिलाड़ी व टीम थीं वह पुरस्कार पाकर काफी  खुश हैं, सभी खिलाड़ियों का पूर्ण रुप से ध्यान रखा गया एवं उनके खाने-पीने की व्यवस्था भी ठीक तरीके से की गई थी जिससे कि आने वाले खिलाड़ियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत महसूस ना हो। सांसद अरुण सागर ने आगे कहा कि खेल स्पर्धा समापन में पुरस्कार वितरण के दौरान अन्य बच्चों द्वारा जो आरोप विपक्षियों के समझाने पर लगाये गये हैं  वह सत्य नहीं हैं।     समापन समारोह में क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा ब्रज क्षेत्र राकेश मिश्रा अनवा, जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा अभिषेक यादव, जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा अभिषेक सागर, अंकित सागर, अनिल वर्मा, मनमोहन सिंह आदि कार्यकर्ता एवं अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)