होम केंद्र ने कुमार विश्वास को दी ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा, केजरीवाल पर लगाए थे गंभीर आरोप

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 19, 2022 08:58 PM

केंद्र ने कुमार विश्वास को दी ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा, केजरीवाल पर लगाए थे गंभीर आरोप

केंद्र ने कुमार विश्वास को दी ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा, केजरीवाल पर लगाए थे गंभीर आरोप

केंद्र ने कुमार विश्वास को दी ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा, केजरीवाल पर लगाए थे गंभीर आरोप

 आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास इन दिनों काफी सुर्खियों में है। कुमार विश्वास ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हाल में ही कई बड़े गंभीर आरोप लगाए थे जिसके बाद देश की राजनीति तेज हो गई है। इन सबके बीच खुफिया जानकारी के आधार पर केंद्र सरकार ने कुमार विश्वास को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि कुमार विश्वास पर खुफिया विभाग ने समीक्षा की थी जिसके बाद यह फैसला लिया गया है। वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलने के बाद कुमार विश्वास के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी कि सीआरपीएफ के चार निजी सुरक्षा अधिकारी हर समय उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे।आपको बता दें कि कुमार विश्वास ने पंजाब चुनाव के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर अलगाववादियों का समर्थन करने का आरोप लगाया था। हालांकि अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी की ओर से कुमार विश्वास के दामों को बार-बार खारिश किया है। लेकिन कुमार विश्वास अपनी बात पर डटे हुए हैं। पंजाब में रविवार को विधानसभा के चुनाव होने हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता कुमार विश्वास द्वारा पंजाब में अलगाववादियों का समर्थन करने का आरोप लगाए जाने के बाद केजरीवाल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के निशाने पर आ गए हैं। केजरीवाल ने कुमार विश्वास के आरोपों को हास्यास्पद करार दिया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने खुद पर लगे आरोपों के बारे में बात करते हुए कहा कि वह शिक्षा प्रणाली और स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि वे जिसे आतंकवादी कह रहे हैं, उसने आज 12,430 स्मार्ट क्लासरूम देश को समर्पित किए। यहां अब अमीर और गरीब के बच्चे एक साथ बैठ कर पढ़ेंगे। जिन्हें वे आतंकवादी कह रहे हैं,वह बाबा साहेब और भगत सिंह के सपने पूरे कर रहा है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि राजनेता स्कूलों से डरते हैं। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में कट्टर देशभक्तों को तैयार किया जा रहा है। पांच-दस साल बाद जब वे वोट देंगे तो वे जाति या धर्म के आधार पर नहीं बल्कि देश की प्रगति के लिए वोट देंगे। केजरीवाल ने इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह का जिक्र किया और कहा, उन्होंने इंकलाब जिंदाबाद का नारा दिया था। मैं इंकलाब जिंदाबाद, शिक्षा क्रांति जिंदाबाद का नारा दे रहा हूं।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)