होम ओमीक्रोन के बढ़ते प्रसार के बीच PM मोदी ने की समीक्षा बैठक, बनाई गई अहम रणनीति !
ओमीक्रोन के बढ़ते प्रसार के बीच PM मोदी ने की समीक्षा बैठक, बनाई गई अहम रणनीति !
देश में कोरोना के नए वेरिएंट 'ओमीक्रोन' के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। आपको बता दें कि देश के 16 राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों में ओमीक्रोन के करीब 300 मामले सामने आ चुके हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोरोना महामारी की ताजा स्थिति की समीक्षा की और इससे निपटने के लिए रणनीति तैयार की। आपको बता दें कि कोरोना के नए वेरिएंट 'ओमीक्रोन' के तेजी से बढ़ते प्रसार को लेकर मोदी सरकार चिंतित है और राज्यों से भी लगातार सतर्कता बरतने की अपील कर रही है। क्योंकि क्रिसमस और नए साल के जश्न के चलते ओमीक्रोन के मामले तेजी से बढ़ सकते हैं। ऐसे में सरकार लगातार लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल को फॉलो करने, भीड़भाड़ से बचने और मास्क लगाने की अपील कर रही है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा था कि ओमीक्रोन, डेल्टा वेरिएंट की तुलना में कम से कम तीन गुना अधिक संक्रामक है और आपातकालीन संचालन केंद्रों को सक्रिय किए जाने के साथ ही जिला एवं स्थानीय स्तर पर सख्त एवं त्वरित रोकथाम कार्रवाई की जानी चाहिए।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।