होम दिवाली की पूर्व संध्या पर केदारनाथ मंदिर को 8 क्विंटल फूलों से सजाया गया

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तराखंड Alert Star Digital Team Nov 3, 2021 09:47 PM

दिवाली की पूर्व संध्या पर केदारनाथ मंदिर को 8 क्विंटल फूलों से सजाया गया

दिवाली की पूर्व संध्या पर केदारनाथ मंदिर को 8 क्विंटल फूलों से सजाया गया

दिवाली की पूर्व संध्या पर केदारनाथ मंदिर को 8 क्विंटल फूलों से सजाया गया

दिवाली की पूर्व संध्या पर भगवान शिव का धाम केदारनाथ (Kedarnath Temple) आठ क्विंटल फूलों से सजाया गया. जानकारी के मुताबिक पांच नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथ पहुंच रहे हैं.

पीएम वहां जगद गुरु शंकराचार्य की मुर्ति की अनावरण करेंगे. केदारनाथ मंदिर समिति ने केदारनाथ मंदिर ( Kedarnath Temple ) को 8 क्विंटल फूलों से सजाया है. बिजली की रंग-बिरंगी लाइटें मंदिर की भव्यता को चार चांद लगा रही हैं. दिवाली की पूर्व संध्या पर भगवान केदारनाथ की हजारों भक्तों ने पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना की. साथ ही दीपोत्सव मनाया गया. मंदिर समिति ने बताया कि इस बार दिवाली की पूर्व संध्या की तैयारी कई दिनों से चल रही थी.मंदिर समिति के मुताबिक केदारनाथ धाम को दिवाली के मद्देनजर तकरीबन आठ क्विंटल फूलों से सजाया गया. बताया गया कि छोटी दिवाली की शाम को भगवान भैरवनाथ की पूजा-अर्चना की गई. साथ ही भगवान शिव की पालकी भी पूरे विधि विधान से निकाली गई. इस दौरान हजारों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे. भक्तों ने पूजा अर्चना के बाद मंदिर समिति द्वारा चलाए जा रहे भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया. उन्होने बताया कि पांच नवंबर को देश के प्रधानमंत्री मोदी भी यहां आएंगे. उनका मूर्ति अनावरण का कार्यक्रम है. हालाकि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की ज्यादा जानकारी मंदिर समिति से नहीं मिल सकी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)