होम बालाकोट एयर स्‍ट्राइक के हीरो अभिनंदन वर्धमान का हुआ प्रमोशन, ग्रुप कैप्‍टन बनाए गए

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 3, 2021 09:39 PM

बालाकोट एयर स्‍ट्राइक के हीरो अभिनंदन वर्धमान का हुआ प्रमोशन, ग्रुप कैप्‍टन बनाए गए

बालाकोट एयर स्‍ट्राइक के हीरो अभिनंदन वर्धमान का हुआ प्रमोशन, ग्रुप कैप्‍टन बनाए गए

बालाकोट एयर स्‍ट्राइक के हीरो अभिनंदन वर्धमान का हुआ प्रमोशन, ग्रुप कैप्‍टन बनाए गए

भारतीय वायु सेना (IAF) ने बुधवार को मिग 21 पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को ग्रुप कैप्टन के पद पर पदोन्नत किया. अधिकारी को 2019 फरवरी में पाकिस्तान में आतंकवादी कैंप पर हवाई हमले में उनकी भूमिका के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था.

बताया गया है कि उनकी पदोन्नति बोर्ड के मानदंडों के अनुसार की गई है. वह इस साल अपना पद ग्रहण करेंगे. ग्रुप कैप्टन भारतीय सेना में एक कर्नल के बराबर होता है.

बालाकोट स्ट्राइक के एक दिन बाद यानि 27 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के राजौरी-मेंढर सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को रोका था. इसके बाद पाकिस्तानी एफ-16 विमान से डॉगफाइट करते हुए विंग कमांडर अभिनंदन का मिग-21 बाइसन विमान दुर्घटना का शिकार हो गया था और वह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) सीमा में पहुंच गए थे, जहां पैरासूट की मदद से लैंडिंग की थी. पाकिस्तान के लोगों ने उनपर हमला बोल दिया था. बाद में कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान के फौजियों ने पकड़ लिया था और उसने अभिनंदन का एक वीडियो जारी किया था, जिसमे वो आंखों पर पट्टी बांधे और खून से लथपथ नजर आ रहे थे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)