होम पाकिस्तान ने भारत को दिखाई झूठी अकड़, अफगानिस्तान पर सम्मेलन में आने से किया मना

Alert Star Digital Team Nov 3, 2021 09:25 PM

पाकिस्तान ने भारत को दिखाई झूठी अकड़, अफगानिस्तान पर सम्मेलन में आने से किया मना

पाकिस्तान ने भारत को दिखाई झूठी अकड़, अफगानिस्तान पर सम्मेलन में आने से किया मना

पाकिस्तान ने भारत को दिखाई झूठी अकड़, अफगानिस्तान पर सम्मेलन में आने से किया मना

लगातार वैश्विक मंच पर कलई खुलने के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। भारत से हर मोर्चे पर लगातार मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान ने भारत को अपनी अकड़ दिखाने की हिमाकत की है। उसने भारत का ऑफर ठुकरा दिया है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) मोईद युसूफ ने कहा कि वह अफगानिस्तान पर 10 नवंबर को होने वाले सम्मेलन के लिए भारत की यात्रा नहीं करेंगे। दरअसल, 10 नवंबर को नई दिल्ली में अफगानिस्तान को लेकर भारत एक सम्मेलन का आयोजन करने वाला है। जिसमें भारत ने अन्य देशों समेत पाकिस्तान को भी न्योता दिया था।मोईद युसूफ से जब इस बारे में एक संवाददाता सम्मेलन में सवाल पूछा गया तो उन्होंने भारत पर तंज कसते हुए कहा कि कोई बिगाड़ने वाला शांति दूत की भूमिका नहीं निभा सकता है। इससे पहले एक समाचार ब्रीफिंग में पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता असीम इफ्तिखार ने कहा था कि भारत नई दिल्ली में आयोजित सम्मेलन के जरिये अफगानिस्तान में अपनी प्रासंगिकता तलाशने की कोशिश कर रहा है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)