होम हिजाब विवाद: कर्नाटक HC की सिंगल बेंच ने बड़ी बेंच को भेजा केस

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 9, 2022 09:17 PM

हिजाब विवाद: कर्नाटक HC की सिंगल बेंच ने बड़ी बेंच को भेजा केस

हिजाब विवाद: कर्नाटक HC की सिंगल बेंच ने बड़ी बेंच को भेजा केस

हिजाब विवाद: कर्नाटक HC की सिंगल बेंच ने बड़ी बेंच को भेजा केस

कर्नाटक हिजाब विवाद में आज लगातार दूसरे दिन हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट में दलील दी गई है ये मामला काफी गंभीर है और इसे बड़े बेंच को भेजे जाने की जरूरत है। जिसके बाद कर्नाटक हिजाब मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने बड़ी बेंच को सुनवाई के लिए भेजा। जस्टिस कृष्णा दीक्षित ने मामले को बड़ी बेंच के पास भेज दिया। मामले में सभी की नजरें बैंगलोर हाईकोर्ट के फैसले पर थी। हाईकोर्ट ने जैसे ही सुनवाई शुरू की थी जज ने ये साफ कर दिया था कि मामला गंभीर है। सरकारी पक्ष की तरफ से ये अपील की गई थी कि पूरी बहस एडवोकेट हेड़गे का वो सुना जा चुका है। उसके साथ राज्य सरकार की जिरह बाकी है। वो पूरी होने के बाद फैसला दें। सरकार की तरफ से कहा जा रहा था कि इस मामले में ऐसी कोई बात नहीं लग रही है, जिसे बड़ी बेंच के पास मामला भेजा जाए। संवैधानिक के साथ ही एक जजमेंट को रेफर करते हुए कहा गया कि पर्सनल लॉ और संवैधानिक कानून में ज्यादा कुछ अतंर नहीं बचा है। यूनिफॉर्म जो पहननने का नियम बनाया गया है उसे ही कायम रखना चाहिए। इसके साथ ही सरकारी वकील की तरफ से कहा गया कि हिजाब पहनना बेसिक स्ट्रक्चर ऑफ इस्लाम में नहीं आता है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)