होम प्राइमरी व जूनियर छात्रों के लिए तत्काल स्कूल खोलने की माँग

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 9, 2022 06:50 PM

प्राइमरी व जूनियर छात्रों के लिए तत्काल स्कूल खोलने की माँग

प्राइमरी व जूनियर छात्रों के लिए तत्काल स्कूल खोलने की माँग

प्राइमरी व जूनियर छात्रों के लिए तत्काल स्कूल खोलने की माँग

लखनऊ, 9 फरवरी। एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स उत्तर प्रदेश ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल खोलने की अविलम्ब मांग की है। एसोसिएशन की ओर से कहा गया है कि ऑनलाइन क्लासेज से बच्चे चिड़चिड़े होते जा रहे हैं एवं बच्चों का सर्वांगीण विकास नहीं हो रहा है। अतः बच्चों के हित को ध्यान में रखते हुए कक्षायें तुरन्त प्रारम्भ करवाई जायें।एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अतुल कुमार ने कहा कि कई प्रदेशों में कक्षा 8 तक की कक्षाओं के ऑफलाइन संचालन के लिए स्कूलों को खोल दिया गया है, जबकि महाराष्ट्र, हरियाणा, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु तथा कर्नाटक उन बड़े राज्यों में शामिल है, जहाँ कि 1 फरवरी से ही स्कूलों को ऑफलाइन कक्षाओं के संचालन के लिए खोल दिया गया है, ऐसे में उत्तर प्रदेश में भी अति शीघ्र (अधिकतम 14 फरवरी तक) कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाओं को ऑफलाइन संचालन करने की अनुमति सरकार को अति शीघ्र दे देनी चाहिए और ये आदेश सभी छात्र-छात्राओं के हित में भी होगा।श्री अतुल कुमार ने बताया कि अभी हाल ही में वर्ल्ड बैंक के ग्लोबल एजुकेशन डायरेक्टर जैमे सावेद्रा ने कहा है कि कोविड महामारी को देखते हुए स्कूलों को बंद रखने का अब कोई औचित्य नहीं है। श्री सावेद्रा ने यह भी कहा कि उनकी टीम एजुकेशन सेक्टर पर कोविड-19 के प्रभाव पर नजर रख रही है, और इसका कोई सबूत नहीं है कि स्कूल खोलने से केसेज में बढ़ोत्तरी हुई है। उनके अनुसार कोरोना संक्रमण का स्कूलों को खोलने या बंद करने से कोई लेना-देना नहीं है। ऐसे में रेस्टोरेन्ट, बार और शॉपिग मॉल, सब्जी मण्डी एवं दुकानों आदि को खुला रखने और स्कूलों को बंद रखने का कोई मतलब नहीं है। अतः सरकार को अति शीघ्र (अधिकतम 14 फरवरी तक) उत्तर प्रदेश के कक्षा-1 से 8 तक की ऑफलाइन कक्षाओं को शुरू करने का आदेश अति शीघ्र जारी कर देना चाहिए।

  

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)