होम अभिनेत्री कंगना रनौत को बड़ी राहत, आजादी को लेकर किये ट्वीट पर दायर याचिका खारिज
अभिनेत्री कंगना रनौत को बड़ी राहत, आजादी को लेकर किये ट्वीट पर दायर याचिका खारिज
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को बड़ी राहत मिल गई है। महात्मा गांधी और भारत की आजादी को लेकर किये गए ट्वीट को लेकर उनके खिलाफ दायर याचिका खारिज हो गई है। याचिकाकर्ता ने उनके ट्वीट को राष्ट्रद्रोह और मानहानि वाला बताया था। विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट अर्जुन ने याचिका खारिज करने के आदेश दिए हैं।
न्यू लॉयर्स कॉलोनी निवासी अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ ही पीएम के खिलाफ परिवाद दाखिल किया था। इसमें आरोप लगाया कि अभिनेत्री कंगना रनौत ने ट्वीट के जरिये राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति जो बातें कही हैं, वह देश में अराजकता का माहौल पैदा करने की कोशिश की है। आरोप लगाया कि कंगना ने ‘आजादी भीख में मिली थी’ और अहिंसा के सिद्धांत का उपहास उड़ाया है।
याचिकाकर्ता ने दो गवाहों के बयान भी दर्ज कराए और कंगना को तलब करने का आग्रह किया था। अदालत ने आदेश में कहा कि परिवादी में यह स्पष्ट नहीं है कि कंगना रनौत के ट्वीट से किस प्रकार की मानहानि हुई है। परिवादी को कोई भी अपमानजनक तथ्य नहीं कहा गया है, कंगना रनौत का कथन मात्र एक वक्तव्य है, उन वक्तव्य को इस संदर्भ में ग्रहण नहीं किया जा सकता कि उनका उद्देश्य परिवादी की मानहानि करना हो।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।