होम पाकिस्तान के कराची में हुए धमाके में 10 लोगों की मौत, 12 अन्य जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
पाकिस्तान के कराची में हुए धमाके में 10 लोगों की मौत, 12 अन्य जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
पाकिस्तान के कराची के शेरशाह पाराचा चौक इलाके में शनिवार की दोपहर धमाका हुआ। इस धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य जख्मी बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कराची के शेरशाह पाराचा चौक इलाके की एक इमारत में धमाका हुआ। जिसकी वजह से आस-पास मौजूद कई इमारत भी क्षतिग्रस्त हो गए। फिलहाल सुरक्षा एवं बचावकर्मी मौके पर मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से जानकारी दी कि कराची के शेरशाह पाराचा चौक इलाके में आज दोपहर एक इमारत में हुए धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बम धमाके में कम से कम 12 लोग जख्मी हो गए हैं। हालांकि आंकड़ा बढ़ सकता है। वहीं दूसरी तरफ मौके पर पहुंची पुलिस बम धमाके के पीछे के कारणों का पता कर रही है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।