होम तेज हुआ चुनावी संग्राम, अमेठी में राहुल तो हरिद्वार में नड्डा की यात्रा
तेज हुआ चुनावी संग्राम, अमेठी में राहुल तो हरिद्वार में नड्डा की यात्रा
विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र 'भारत' में हमेशा चुनाव चलते रहते हैं। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव के चलते राजनेता जमीन पर उतर आए हैं। पिछले 5 सालों तक जनता के दुख, दर्द से दूर रहने वाले नेताओं को अब उनकी याद आने लगी है। हालांकि यह बात भी सच है कि अब भी नेताजी जनता के मुद्दों पर बात कम कर रहे हैं और अपने प्रतिद्वंद्वियों को घेरने का प्रयास ज्यादा कर रहे हैं। चुनाव से पहले अक्सर जमीनी मुद्दों की बात होती है लेकिन चुनाव आते ही मुद्दे बदल जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। फिलहाल चुनाव में हिंदू और हिन्दुत्वादियों का मुद्दा छाया हुआ है।
PM मोदी पर बरसे राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अमेठी के जगदीशपुर से हारीमऊ गांव तक छह किमी की पदयात्रा की। इसके बाद राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हिंदुत्ववादी गंगा में अकेला स्नान करता है और हिन्दू करोड़ों लोगों के साथ गंगा में स्नान करता है। इसके अलावा राहुल गांधी ने हिंदुत्ववादी की व्याख्या भी की। उन्होंने कहा कि हिंदुत्ववादी झूठ का प्रयोग करता है, हिंदुत्ववादी अपने डर के सामने अपना सिर झुकाता है, हिंदुत्ववादी अपने डर को नफरत और हिंसा में बदलता है। हिंदुत्ववादी गंगा में अकेला स्नान करता है और हिन्दू करोड़ों लोगों के साथ गंगा में स्नान करता है।
भाजपा की विजय संकल्प यात्रा
आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रमुख जेपी नड्डा ने देवभूमि में विजय संकल्प यात्रा की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मैं ये जो उत्साह, हर्षोल्लास और ये जो उमंग देख रहा हूं, ये इस बात को बताता है कि उत्तराखंड की जनता ने भाजपा को फिर से आशीर्वाद देने का मन बनाया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार को लोग आशीर्वाद देने के लिए आ रहे हैं। विजय संकल्प यात्रा 41 विधानसभा में होकर आएगी और सबका आशीर्वाद लेगी। इस अवसर पर जेपी नड्डा के साथ, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल मौजूद रहे।कांग्रेस सांसद इतने में ही नहीं रुके उन्होंने किसान आंदोलन का भी जिक्र किया। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक साल हिन्दुस्तान के किसान के लिए झूठ बोला कि ये खालिस्तानी हैं। उत्तर प्रदेश का चुनाव है इसलिए प्रधानमंत्री ने कहा कि भाईयों-बहनों गलती हो गई माफी मांगता हूं। आपको बता दें कि केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों ने दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर एक साल से अधिक समय तक आंदोलन किया। जिसके चलते केंद्र सरकार को अपना रुख बदलना पड़ा और शीतकालीन सत्र के शुरू होते ही तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लिया।वहीं दूसरी तरफ प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा कि एक बहुत पुराना रिश्ता है अमेठी के साथ। प्रेम और सच्चाई का रिश्ता है। राजनीति का नहीं, जज्बात का रिश्ता है अमेठी के साथ। धन्यवाद अमेठी ढेर सारे प्यार के लिए और भाजपा की कुनीतियों के खिलाफ इस हुंकार के लिए।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।