होम PM मोदी के नारे पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- UP के लिए योगी उपयोगी नहीं, अनुपयोगी हैं

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 18, 2021 08:40 PM

PM मोदी के नारे पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- UP के लिए योगी उपयोगी नहीं, अनुपयोगी हैं

PM मोदी के नारे पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- UP के लिए योगी उपयोगी नहीं, अनुपयोगी हैं

PM मोदी के नारे पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- UP के लिए योगी उपयोगी नहीं, अनुपयोगी हैं

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर शनिवार को हमला बोलते हुए उन्हें अनुपयोगी करार दिया। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाहजहांपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की और फिर एक नया नारा दिया 'यूपी प्लस योगी, बहुत है उपयोगी।' जिस पर पलटवार करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी नहीं अनुपयोगी हैं। 

मुख्यमंत्री योगी पर बरसे अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने एक ट्वीट में लिखा कि हाथरस की बेटी, लखीमपुर का किसान, गोरखपुर का व्यापारी, असुरक्षित महिला, बेरोज़गार युवा, पीड़ित दलित-पिछड़े सब कह रहे हैं… यूपी के लिए वर्तमान सरकार उपयोगी नहीं, अनुपयोगी है। यूपीवाले कह रहे हैं अगर कोई 'उप-योगी' है; तो 'मुख्य-योगी' कौन है। यूपी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।

वहीं अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि भाजपा सरकार की यूपी में अनुपयोगी होने की क्रॉनॉलॉजी: यूपी हुआ नम्बर वन जैसा: किसानों की आत्महत्या और हत्या में, खाद की बोरी की चोरी में, चंदा चोरी में, पेपर लीक कराके बेरोज़गारी बढ़ाने में, कस्टोडियल डेथ में, माफ़िया संरक्षण में, समाज को बाँटने में...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में 594 किमी लंबी गंगा एक्सप्रेस-वे की आधारशिला रखी और फिर एक रैली को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी जी के नेतृत्व में यहां सरकार बनने से पहले पश्चिम उप्र में कानून-व्यवस्था की क्या स्थिति थी इससे सब भलिभांति परिचित हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)