होम देवभूमि में शुरू हुई भाजपा की विजय संकल्प यात्रा, जेपी नड्डा बोले- हमारी सरकार में खुले रहते हैं सभी रास्ते
देवभूमि में शुरू हुई भाजपा की विजय संकल्प यात्रा, जेपी नड्डा बोले- हमारी सरकार में खुले रहते हैं सभी रास्ते
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को हरिद्वार में विजय संकल्प यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विजय संकल्प यात्रा 41 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने के लिए शुरू की जा रही है। मैं चुनाव के दौरान फिर से दौरा करूंगा। उन्होंने कहा कि हमें मनसा देवी का आशीर्वाद प्राप्त हो, ऐसी मैं ईश्वर से प्रार्थना कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मैं ये जो उत्साह, हर्षोल्लास और ये जो उमंग देख रहा हूं, ये इस बात को बताता है कि उत्तराखंड की जनता ने भाजपा को फिर से आशीर्वाद देने का मन बनाया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में विकास की एक नई कहानी हमने देखी है। पहले उत्तराखंड में यात्री आता था तो उसे पहला सिग्नल मिलता था- वनवे ट्रैफिक। फिर उसे दूसरा सिग्नल मिलता था, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद। भाजपा सरकार में अब सभी रास्ते 24 घंटे खुले मिलते हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।