होम यूपी चुनाव के लिए भाजपा का मास्टर प्लान, रथयात्राओं के साथ जनता के बीच जाएंगे नेता

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 11, 2021 09:28 PM

यूपी चुनाव के लिए भाजपा का मास्टर प्लान, रथयात्राओं के साथ जनता के बीच जाएंगे नेता

यूपी चुनाव के लिए भाजपा का मास्टर प्लान, रथयात्राओं के साथ जनता के बीच जाएंगे नेता

यूपी चुनाव के लिए भाजपा का मास्टर प्लान, रथयात्राओं के साथ जनता के बीच जाएंगे नेता

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन कर रहे हैं। तो दूसरी ओर संगठन के हिसाब से पार्टी नेता लगातार कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज जेपी नड्डा ने मेरठ में बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जानकारी के मुताबिक 12 दिसंबर को जेपी नड्डा ब्रज क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों को संबोधित करेंगे। खबर यह भी है कि लखनऊ में भाजपा एक बड़ी रैली करने वाली है। यह रैली 17 दिसंबर को हो सकती है। माना जा रहा है कि इस रैली में भाजपा के बड़े नेताओं के अलावा निषाद पार्टी के अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। अब तक की जानकारी के मुताबिक गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद जनता को संबोधित करेंगे।खबर यह भी है कि भाजपा उत्तर प्रदेश में अपने सियासी समीकरणों को साधने के लिए 19 दिसंबर से जन विश्वास यात्रा शुरू करने वाली है। यह जन विश्वास यात्रा उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में निकाली जाएगी जिसमें पार्टी के बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। 19 दिसंबर से अवध क्षेत्र में इस यात्रा की शुरुआत होगी जिसमें खुद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे। बताया यह भी जा रहा है कि 19 तारीख को कानपुर क्षेत्र से इस जन विश्वास यात्रा की शुरुआत होगी जिसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हरी झंडी दिखाएंगे। 20 दिसंबर को काशी क्षेत्र में यात्रा की शुरुआत होगी। हालांकि अन्य क्षेत्रों में इस यात्रा की शुरुआत कब से होगी, इसको लेकर फिलहाल बीजेपी नेताओं की मंथन जारी है। 

 

 

‘गन्ना’ हमारा है और जिन्ना उनका

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गन्ना मूल्य के रिकॉर्ड भुगतान को लेकर योगी सरकार की सराहना की और कहा कि गन्ना हमारा है और (मोहम्मद अली) जिन्ना उनका है। भाजपा गन्ना पर चुनाव लड़कर जीतेगी और जिन्ना मानसिकता का भी पर्दाफाश करेगी। नड्डा ने यहां सुभारती विश्वविद्यालय ग्राउंड में आयोजित पश्चिम क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कियह नई सपा नहीं है बल्कि वही पुरानी सपा है। उन्होंने कहा कि हम प्रजातंत्र के पुजारी हैं और वे (सपा) दंगातंत्र के पुजारी हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में योगी सरकार ने गन्ना किसानों को रिकॉर्ड भुगतान किया है। गन्ना हमारा है और (मोहम्मद अली) जिन्ना उनका है। हम गन्ना पर चुनाव लड़कर जीतेंगे और हम जिन्ना वाली मानसिकता का भी पर्दाफाश करेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)