होम बॉक्स ऑफिस पर जॉली एलएलबी-3 का दबदबा, अक्षय कुमार ने तोड़ा सलमान का रिकॉर्ड

मनोरंजनफिल्म Alert Star Digital Team Oct 3, 2025 06:24 PM

बॉक्स ऑफिस पर जॉली एलएलबी-3 का दबदबा, अक्षय कुमार ने तोड़ा सलमान का रिकॉर्ड

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने रिलीज के 15 दिन पूरे कर लिए हैं और दर्शकों का उत्साह अब भी बरकरार है। बड़ी-बड़ी फिल्मों की रिलीज के बावजूद यह कॉमेडी-ड्रामा अपनी पकड़ बनाए हुए है.

बॉक्स ऑफिस पर जॉली एलएलबी-3 का दबदबा, अक्षय कुमार ने तोड़ा सलमान का रिकॉर्ड

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 15: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने रिलीज के 15 दिन पूरे कर लिए हैं और दर्शकों का उत्साह अब भी बरकरार है। बड़ी-बड़ी फिल्मों की रिलीज के बावजूद यह कॉमेडी-ड्रामा अपनी पकड़ बनाए हुए है और अक्षय कुमार के करियर के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।

नई फिल्मों के बावजूद दर्शकों का प्यार

फिल्म का सामना 2 अक्टूबर को रिलीज हुई कांतारा चैप्टर 1 और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी जैसी फिल्मों से हुआ। इसके बावजूद दर्शक जॉली एलएलबी 3 की ओर खिंचे चले आए। खास बात ये है कि अक्षय कुमार की इस साल की पिछली तीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी थीं, ऐसे में यह फिल्म उनके लिए उम्मीद की किरण बनी है।

15 दिन का कलेक्शन

फिल्म ने पहले हफ्ते में 74 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते में यह आंकड़ा 29 करोड़ रहा। यानी 14 दिनों में फिल्म का कलेक्शन 103 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
आज 15वें दिन शाम 5:15 बजे तक फिल्म 39 लाख रुपये और जोड़ते हुए कुल 103.39 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। सैक्निल्क के शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि यह ग्राफ और भी ऊपर जा सकता है।

बजट और वर्ल्डवाइड कमाई

फिल्मीबीट की रिपोर्ट के अनुसार, जॉली एलएलबी 3 लगभग 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। वहीं, वर्ल्डवाइड स्तर पर फिल्म ने सिर्फ 14 दिनों में 151.25 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं और अब यह हिट की श्रेणी में पहुंचने वाली है।

अक्षय कुमार बने नंबर 1

इस फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार करते ही अक्षय कुमार के करियर की 19वीं 100 करोड़ी फिल्म का खिताब हासिल किया। वहीं, अरशद वारसी को अपने करियर की चौथी 100 करोड़ी फिल्म मिली।
गौरतलब है कि अब तक अक्षय कुमार और सलमान खान दोनों के पास 18-18 सौ करोड़ी फिल्में थीं। लेकिन जॉली एलएलबी 3 ने अक्षय को बढ़त दिला दी और वे नंबर 1 पर पहुंच गए।
बता दें, 2017 में रिलीज हुई जॉली एलएलबी 2 ने 117 करोड़ रुपये की कमाई की थी और यह फ्रैंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म रही थी। अब उम्मीद है कि यह नई फिल्म उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देगी।

फिल्म की स्टारकास्ट और निर्देशन

इस फिल्म को एक बार फिर सुभाष कपूर ने डायरेक्ट किया है। अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला की तिकड़ी के साथ गजराज राव, हुमा कुरैशी और अमृता राव ने भी दमदार भूमिकाएं निभाई हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)