होम संभल में तालाब किनारे बनी अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशअपराध Alert Star Digital Team Oct 2, 2025 06:58 PM

संभल में तालाब किनारे बनी अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात

जिले के असमोली थाना क्षेत्र स्थित गांव राया बुजुर्ग में सरकारी तालाब की जमीन पर बनी अवैध मस्जिद को प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया।

संभल में तालाब किनारे बनी अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात

संभल (उत्तर प्रदेश): जिले के असमोली थाना क्षेत्र स्थित गांव राया बुजुर्ग में सरकारी तालाब की जमीन पर बनी अवैध मस्जिद को प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया।

कड़ी सुरक्षा और ड्रोन से निगरानी

कार्रवाई के दौरान डीएम राजेंद्र पेन्सिया और एसपी केके बिश्नोई खुद मौके पर मौजूद रहे। पीएसी जवानों और कई थानों की पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। साथ ही इलाके की ड्रोन से निगरानी की गई ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकी जा सके।

ग्रामीणों को घरों में रहने की अपील

प्रशासन ने गांव के लोगों से अपील की कि वे अपने घरों में रहें। इससे पहले अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर स्थिति समझाई थी।

30 दिन पहले दिया गया था नोटिस

जिला प्रशासन के अनुसार यह मस्जिद करीब 10 साल पहले ग्राम सभा की भूमि पर बिना अनुमति बनाई गई थी। भूमि सर्वेक्षण में यह जमीन तालाब की बताई गई, जिस पर किसी भी तरह का निर्माण अवैध है। प्रशासन ने मस्जिद कमेटी को 30 दिन पहले ही नोटिस जारी किया था, लेकिन समय बीतने के बाद भी कार्रवाई न होने पर प्रशासन ने खुद इसे ढहा दिया।

डीएम और एसपी का बयान

डीएम राजेंद्र पेन्सिया ने कहा—
“पूरे जनपद में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। तालाब के पास यह मस्जिद जलभराव की समस्या भी बढ़ा रही थी, इसलिए इसे हटाया गया।”

वहीं एसपी केके बिश्नोई ने कहा—
“मस्जिद कमेटी को 30 दिन का समय दिया गया था। पर्याप्त समय बीतने के बाद भी अवैध निर्माण नहीं हटाया गया, इसलिए प्रशासन ने खुद कार्रवाई की। पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।”

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)