होम वरुण तेज ने बेटे का नाम रखा वायुव तेज, जानें क्या है इस नाम का अर्थ
साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर वरुण तेज कोनिडेला और एक्ट्रेस लावण्या त्रिपाठी हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। विजयदशमी के खास मौके पर कपल ने अपने बेटे का नाम ‘वायुव तेज कोनिडेला’ रखा है। अब फैंस इस नाम का अर्थ जानने के लिए उत्सुक हैं।
Varun Tej Son Name: साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर वरुण तेज कोनिडेला और एक्ट्रेस लावण्या त्रिपाठी हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। विजयदशमी के खास मौके पर कपल ने अपने बेटे का नाम ‘वायुव तेज कोनिडेला’ रखा है। अब फैंस इस नाम का अर्थ जानने के लिए उत्सुक हैं।
वरुण तेज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा—
“हमारे सबसे बड़े आशीर्वाद का अब एक नाम है।”
इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें बेटे के नाम और उसके महत्व के बारे में जानकारी दी गई है।
वीडियो में बताया गया कि ‘वायुव तेज’ ऐसा नाम है, जो अजेय शक्ति, भक्ति, साहस और आध्यात्मिक तेज का प्रतीक है। इसमें भगवान हनुमान की आत्मा समाहित मानी जाती है। यानी यह नाम बल, पराक्रम और अध्यात्म का प्रतीक है।
कपल ने नामकरण समारोह से कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। लावण्या त्रिपाठी जहां सैफरन कलर की साड़ी में नजर आईं, वहीं वरुण तेज क्रीम कलर के कुर्ते में दिखाई दिए। दोनों बेटे संग बेहद प्यारे पलों को जीते दिखे।
वरुण तेज मेगास्टार चिरंजीवी के भतीजे और प्रोड्यूसर नागेंद्र बाबू के बेटे हैं। बेटे के नाम की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स और सेलेब्स कपल को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।