होम क्या बिना इजाज़त शेयर की गई थी समीर वानखेड़े की पहली पत्नी की तस्वीरें? जानिए नवाब मलिक का जवाब

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 29, 2021 09:44 PM

क्या बिना इजाज़त शेयर की गई थी समीर वानखेड़े की पहली पत्नी की तस्वीरें? जानिए नवाब मलिक का जवाब

क्या बिना इजाज़त शेयर की गई थी समीर वानखेड़े की पहली पत्नी की तस्वीरें? जानिए नवाब मलिक का जवाब

क्या बिना इजाज़त शेयर की गई थी समीर वानखेड़े की पहली पत्नी की तस्वीरें? जानिए नवाब मलिक का जवाब

महाराष्ट्र के मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्होंने एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े की पहली पत्नी की तस्वीरें उनकी सहमति से सार्वजनिक की. मंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने वानखेड़े की मौजूदा पत्नी, अभिनेत्री क्रांति रेडकर के खिलाफ कभी कुछ नहीं कहा था और उन्हें 'मराठी कार्ड' नहीं खेलना चाहिए.

 

मलिक से सवाल किया गया था कि क्या उनकी ओर से वानखेड़े की पहली पत्नी, डॉ शबाना कुरैशी की तस्वीरों का इस्तेमाल करना उपयुक्त था, जबकि दंपती का आपसी सहमति से कुछ साल पहले तलाक हो चुका है. भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं ने भी यह सवाल उठाया.

 

एनसीपी नेता ने कहा कि जब उनके पास किसी और से तस्वीरें आई तो उन्होंने कहा कि (तस्वीरों में मौजूद) व्यक्ति ने सहमति जताई थी, कि इनका इस्तेमाल किया जा सकता है.

 

मलिक ने कहा, ''डॉ शबाना इस मुद्दे पर पहले कभी बोलने के लिए आगे नहीं आई थीं. जब वानखेड़े ने इस बात पर जोर देना शुरू किया कि वह (वानखेड़े) हिंदू हैं तब उन्हें बोलना पड़ा. उनके (शबाना के) पिता ने तब हर किसी से कहा कि वे हमेशा से जानते थे कि वानखेड़े का परिवार मुस्लिम है.''

 

राज्य के अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने क्रांति के खिलाफ कभी टिप्पणी नहीं की और ना ही आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि क्रांति को यह नहीं भूलना चाहिए कि उनका पति महाराष्ट्र और मुंबई को बदनाम करने की साजिश का हिस्सा है. मंत्री ने दावा किया कि वानखेड़े को सरकारी नौकरी अनुसूचित जाति श्रेणी में मिली, जबकि वह जन्म से मुस्लिम हैं. वहीं, एनसीबी अधिकारी ने खुद के हिंदू होने का दावा किया है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)