होम पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का दावा, टीम इंडिया में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं, कोहली अलग-थलग

समाचारखेल Alert Star Digital Team Jan 22, 2022 08:24 PM

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का दावा, टीम इंडिया में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं, कोहली अलग-थलग

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का दावा, टीम इंडिया में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं, कोहली अलग-थलग

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का दावा, टीम इंडिया में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं, कोहली अलग-थलग

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में फिलहाल तीन मैचों की वनडे श्रृंखला खेल रही है। भारत के लिहाज से देखें तो टीम इंडिया का दक्षिण अफ्रीका दौरा काफी खराब रहा। पहले तो उसे टेस्ट सीरीज 2-1 से गवानी पड़ी। बाद में वनडे में भी खराब प्रदर्शन दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं, टीम इंडिया का अफ्रीका दौरा काफी विवादों के साथ-साथ तनाव भरा भी दिखाई दे रहा है। लोगों को इस बात की उम्मीद थी कि राहुल द्रविड़ के कोच बनने के बाद टीम की परफॉर्मेंस अच्छी होगी लेकिन फिलहाल वह होती हुई दिखाई नहीं दे रही है। इसके साथ ही विराट कोहली ने आश्चर्यजनक तरीके से टेस्ट टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया जिसके कारण कई सवाल उठने लगे।फिलहाल देखे तो टीम इंडिया तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में 2-0 से पीछे हैं। रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में केएल राहुल की कप्तानी को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल राहुल कप्तानी को लेकर परिपक्व नहीं हुए हैं। इन सबके बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने एक अलग दावा किया है। अपने यूट्यूब चैनल पर भारतीय टीम के प्रदर्शन का विश्लेषण करते हुए उन्होंने कहा कि फिलहाल टीम इंडिया में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। दानिश कनेरिया ने कोहली के रवैया और बॉडी लैंग्वेज के बारे में भी बात की है। उन्होंने कहा कि कोहली फिलहाल दूर और टीम से अलग-थलग दिखाई दे रहे हैं।उन्होंने केएल राहुल की कप्तानी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी कप्तानी में कोई दम नहीं है। विराट कोहली से कोई राय नहीं ली जा रही है, ना ही वह कप्तान को सलाह देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही कनेरिया ने कहा कि विराट कोहली के बॉडी लैंग्वेज से आप समझ सकते हैं कि उनके अंदर क्या चल रहा है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के अंदर एक विभाजन सा प्रतीत हो रहा है। टीम इंडिया अपनी क्षमता के हिसाब से खेल नहीं पा रही है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)