होम जयपुर में लगी हाईटेक प्रदर्शनी- तीन नए आपराधिक कानूनों के असर को दिखाने पहुंचीं देशभर की नजरें, अमित शाह ने किया उद्घाटन
राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज से एक अनोखी और हाईटेक प्रदर्शनी की शुरुआत हुई है, जो देश के तीन नए आपराधिक कानूनों के एक साल पूरे होने के मौके पर लगाई गई है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज से एक अनोखी और हाईटेक प्रदर्शनी की शुरुआत हुई है, जो देश के तीन नए आपराधिक कानूनों के एक साल पूरे होने के मौके पर लगाई गई है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया। आयोजन स्थल जयपुर एग्जिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) को पूरी तरह डिजिटल और थीमेटिक रूप से तैयार किया गया है, जहां अपराध जांच, अदालत की प्रक्रिया और जेल सिस्टम को आधुनिक रूप में प्रस्तुत किया गया है।
इस हाईटेक प्रदर्शनी में आपराधिक घटनाओं की जांच से लेकर जेल और अदालतों की प्रक्रियाओं का लाइव डेमो भी दिखाया जा रहा है। पूरा प्रदर्शनी स्थल 10 जोन में बांटा गया है, जहां यह प्रदर्शित किया जा रहा है कि नए कानूनों के लागू होने के बाद अपराधों की जांच किस तरह वैज्ञानिक और तेज़ हो गई है।
मॉडल और डिजिटल डिस्प्ले के जरिए यह बताया जा रहा है कि इन कानूनों से अब अपराधियों के बचने की संभावना बेहद कम हो गई है और मुकदमों के निपटारे में पारदर्शिता और गति आई है।
प्रदर्शनी में लगी दो बड़ी डिजिटल स्क्रीन पर एनिमेशन फिल्मों के जरिए यह दिखाया जा रहा है कि नए कानूनों और वैज्ञानिक जांच प्रणाली के आने के बाद न्याय प्रक्रिया कितनी आसान और प्रभावी हो गई है। यह प्रदर्शनी आम लोगों के साथ-साथ छात्रों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
यह प्रदर्शनी विशेष रूप से कानून, फॉरेंसिक और मेडिकल के छात्रों के लिए उपयोगी साबित हो रही है। यहां वे न केवल नए कानूनी ढांचे की समझ विकसित कर रहे हैं, बल्कि अपराध जांच में तकनीक के इस्तेमाल को भी करीब से देख पा रहे हैं।
जयपुर में लगी यह प्रदर्शनी 18 अक्टूबर तक लोगों के लिए खुली रहेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने करीब 45 मिनट तक प्रदर्शनी का अवलोकन किया और राजस्थान सरकार से इसे दीपावली तक बढ़ाने का सुझाव भी दिया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।