होम इंडिगो का बड़ा ऐलान, जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10000 रुपये का मुआवजा वाउचर और सरकारी रिफंड
हाल ही में क्रू मेंबर की कमी और ऑपरेशनल दिक्कतों के चलते हजारों यात्रियों को हुई परेशानी को स्वीकार करते हुए इंडिगो (IndiGo) एयरलाइन ने एक बड़ा फैसला किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि दिसंबर की शुरुआत में जिन यात्रियों की यात्रा बुरी तरह प्रभावित हुई है..
हाल ही में क्रू मेंबर की कमी और ऑपरेशनल दिक्कतों के चलते हजारों यात्रियों को हुई परेशानी को स्वीकार करते हुए इंडिगो (IndiGo) एयरलाइन ने एक बड़ा फैसला किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि दिसंबर की शुरुआत में जिन यात्रियों की यात्रा बुरी तरह प्रभावित हुई है, उन्हें 10,000 रुपये का ट्रैवल वाउचर दिया जाएगा।
यह वाउचर पूरे एक साल तक किसी भी यात्रा बुकिंग में इस्तेमाल किया जा सकता है। एयरलाइन ने माना कि 3, 4 और 5 दिसंबर को कई यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा और वे अपनी कनेक्टिंग फ्लाइट्स और जरूरी यात्राओं से चूक गए। कंपनी ने कहा कि यात्रियों को हुई परेशानी की जिम्मेदारी इंडिगो लेती है।
यात्रियों को दोहरी राहत मिल सकती है। सरकार के मौजूदा नागरिक उड्डयन नियमों के अनुसार:
इंडिगो ने बताया कि जिन यात्रियों की फ्लाइट रद्द हुई थी, उनके ज्यादातर रिफंड प्रोसेस कर दिए गए हैं और बचे हुए मामलों को भी जल्द निपटा दिया जाएगा।
कंपनी ने यात्रियों से अपील की है कि अगर टिकट किसी ट्रैवल एजेंसी, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या ऐप से बुक हुआ है, तो उसका रिफंड भी जारी कर दिया गया है या प्रक्रिया में है। जो यात्री अपने रिफंड की स्थिति नहीं देख पा रहे हैं, वे सीधे [email protected] पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
एयरलाइन ने माना कि ऑपरेशनल गड़बड़ियों के चलते कई यात्रियों का अनुभव बेहद खराब रहा—कई लोग रातभर एयरपोर्ट पर फंसे रहे, घंटों कतारों में खड़े रहे, और उनकी आगे की यात्रा बिगड़ गई।
इंडिगो ने कहा कि इसी वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित यात्रियों को 10,000 रुपये मूल्य का वाउचर देने का फैसला लिया गया है, ताकि वे अपनी भविष्य की यात्रा में इसका लाभ उठा सकें। कंपनी का कहना है कि वे अपनी सेवाओं को फिर से भरोसेमंद और स्थिर बनाने के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।