होम मनमानी किराया वसूली पर रोक! इंडिगो संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, EMI की तरह कैप हुई हवाई टिकट

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 6, 2025 07:38 PM

मनमानी किराया वसूली पर रोक! इंडिगो संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, EMI की तरह कैप हुई हवाई टिकट

इंडिगो एयरलाइन की बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द होने और यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने की खबरों के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने घरेलू इकॉनमी क्लास फ्लाइट्स के किरायों पर तत्काल प्रभाव से अधिकतम सीमा (Cap) लागू कर दी है।

मनमानी किराया वसूली पर रोक! इंडिगो संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, EMI की तरह कैप हुई हवाई टिकट

इंडिगो एयरलाइन की बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द होने और यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने की खबरों के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने घरेलू इकॉनमी क्लास फ्लाइट्स के किरायों पर तत्काल प्रभाव से अधिकतम सीमा (Cap) लागू कर दी है। यह फैसला यात्रियों को अत्यधिक किराया वसूली से बचाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। यह नियम 6 दिसंबर 2025 से तुरंत लागू हो गया है।

सरकार ने घरेलू फ्लाइट किरायों की नई सीमा की तय

इंडिगो संकट और आसमान छूते हवाई किरायों के बीच, सरकार ने घरेलू उड़ानों के किराए की अधिकतम सीमा तय कर दी है। नई अधिकतम किराया कीमतें दूरी के अनुसार इस प्रकार हैं:

दूरी (किलोमीटर)अधिकतम किराया
0–500 KM₹7,500
500–1000 KM₹12,000
1000–1500 KM₹15,000
1500 KM से ज्यादा₹18,000

सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन किराया सीमाओं में एयरपोर्ट डेवलपमेंट फीस (UDF), पैसेंजर सर्विस फीस (PSF) और टैक्स शामिल नहीं हैं। साथ ही, यह नियम बिजनेस क्लास और UDAN स्कीम के तहत चलने वाली उड़ानों पर लागू नहीं होगा।

इंडिगो ने यात्रियों के लिए दी राहत की घोषणा

यात्रियों को हो रही असुविधा को देखते हुए इंडिगो ने भी बड़ी राहत का ऐलान किया है। इंडिगो ने घोषणा की है कि 5 दिसंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक की यात्रा वाले सभी टिकटों पर कैंसिलेशन चार्ज पूरी तरह माफ किया जाएगा। रीशेड्यूलिंग (समय बदलने) पर भी कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। रिफंड स्वचालित रूप से यात्रियों के मूल भुगतान माध्यम में वापस भेज दिए जाएंगे।

उड़ानें रद्द होने की स्थिति अभी भी जारी

हालांकि सरकार और एयरलाइन द्वारा कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन देशभर में उड़ानें रद्द होने का सिलसिला अभी भी जारी है। शुक्रवार को 1,000 से अधिक उड़ानें बंद रहीं और इससे पूर्व वाले दिन 550 फ्लाइटें रद्द हुई थीं। दिल्ली में कुछ सुधार दिख रहा है, लेकिन तिरुवनंतपुरम और अहमदाबाद जैसे एयरपोर्ट पर अब भी समस्या बनी हुई है, जहां क्रमशः 9 और 19 उड़ानें रद्द हुईं।

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा है कि उड़ानों का संचालन तेजी से सामान्य हो रहा है और रविवार तक अव्यवस्था काफी हद तक समाप्त होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि समस्या के कारणों की जांच के लिए एक समिति बनाई गई है, जो एयरलाइन संचालन, शेड्यूलिंग और नियमों के पालन की समीक्षा कर रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)