होम इंडिगो संकट से कब तक मिलेगी निजात? 95% फ्लाइट्स बहाल, यात्रियों को रिफंड की 10 बड़ी बातें

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 6, 2025 10:17 PM

इंडिगो संकट से कब तक मिलेगी निजात? 95% फ्लाइट्स बहाल, यात्रियों को रिफंड की 10 बड़ी बातें

क्रू मेंबर की कमी के चलते इंडिगो एयरलाइन में लगातार पांचवें दिन भी यात्रियों की परेशानी जारी रही। एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और कई जगह गुस्साए पैसेंजर्स ने हंगामा किया। हालांकि, शनिवार (6 दिसंबर) को यात्रियों के लिए राहत की खबरें आईं और सरकार ने मनमाना किराया वसूली पर लगाम लगा दी।

इंडिगो संकट से कब तक मिलेगी निजात? 95% फ्लाइट्स बहाल, यात्रियों को रिफंड की 10 बड़ी बातें

क्रू मेंबर की कमी के चलते इंडिगो एयरलाइन में लगातार पांचवें दिन भी यात्रियों की परेशानी जारी रही। एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और कई जगह गुस्साए पैसेंजर्स ने हंगामा किया। हालांकि, शनिवार (6 दिसंबर) को यात्रियों के लिए राहत की खबरें आईं और सरकार ने मनमाना किराया वसूली पर लगाम लगा दी।

इंडिगो एयरलाइंस संकट से जुड़ी 10 बड़ी बातें और ताजा अपडेट:

1. 95% फ्लाइट्स बहाली का दावा: इंडिगो ने शनिवार को दावा किया कि उसके 95% रूटों पर उड़ानें शुरू हो चुकी हैं। 138 में से 135 डेस्टिनेशन के लिए फ्लाइट रवाना हो गईं। कंपनी ने कहा कि शनिवार को उन्होंने 1500 उड़ानों को उनके डेस्टिनेशन तक पहुंचाया है।

2. फ्लाइट्स कैंसिलेशन में कमी: 6 दिसंबर को इंडिगो ने बयान जारी कर कहा कि कैंसिलेशन में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और आज 850 से भी कम फ्लाइट रद्द हुईं। यह 5 दिसंबर को रद्द हुई 1000 से ज्यादा फ्लाइट्स की तुलना में काफी कम है।

3. केंद्र सरकार ने हवाई किराया फिक्स किया: यात्रियों से अत्यधिक किराया वसूली रोकने के लिए केंद्र सरकार ने सभी एयरलाइंस के लिए घरेलू इकॉनमी क्लास फ्लाइट्स का अधिकतम किराया फिक्स कर दिया है। यह नियम तुरंत लागू हो गया है:

  • 0–500 KM: 7,500 रुपए
  • 500–1000 KM: 12,000 रुपए
  • 1000–1500 KM: 15,000 रुपए
  • 1500 KM से ऊपर: 18,000 रुपए

4. 48 घंटों में टिकट के पैसे रिफंड होंगे: सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने इंडिगो को सख्त निर्देश दिए कि वह रविवार रात 8 बजे तक रुकावट से प्रभावित यात्रियों के लिए टिकट रिफंड प्रोसेस पूरा करे। साथ ही, सारा सामान अगले 48 घंटों के अंदर डिलीवर हो जाए, अन्यथा दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

5. ixigo भी रिफंड करेगा सुविधा शुल्क: ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल ixigo ने घोषणा की कि वह उन सभी ग्राहकों के लिए पूर्ण सुविधा शुल्क और सुनिश्चित शुल्क वापस करेगा, जिनकी इंडिगो उड़ानें 3 से 8 दिसंबर के बीच रद्द हुई हैं।

6. एयरपोर्ट्स पर लात-घूसे: लगातार 3-4 दिनों से परेशान यात्रियों का गुस्सा एयरपोर्ट्स पर फूट पड़ा। लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्री लाइन में खड़े होने के विवाद में आपस में भिड़ गए और लात-घूंसे चले। मुंबई में भी यात्री परेशान दिखे, जबकि अहमदाबाद एयरपोर्ट पर यात्रियों ने फर्श पर रात गुजारी।

7. रेलवे ने 84 स्पेशल ट्रेनें शुरू कीं: यात्रियों की परेशानी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 6 दिसंबर को 84 स्पेशल ट्रेनें (कुल 104 फेरे) चलाने का ऐलान किया। ये सेवाएं नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना और हावड़ा जैसे प्रमुख शहरों पर केंद्रित होंगी।

8. केंद्र ने इंडिगो को दी राहत: केंद्र सरकार ने शुक्रवार को DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) के नए FDTL (फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन) नियमों से इंडिगो को 10 फरवरी 2026 तक अस्थायी राहत दी। इंडिगो का दावा है कि इन्हीं नियमों की वजह से पायलटों और स्टाफ की कमी हुई थी।

9. ज्यादा प्लेन होना बना मुसीबत: इंडिगो रोजाना करीब 2,300 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ऑपरेट करती है। इतने बड़े पैमाने पर 10–20 प्रतिशत उड़ानें भी रद्द होने का मतलब 200–400 उड़ानों का प्रभावित होना है, जिससे हजारों यात्रियों के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी हो जाती हैं।

10. कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिल ने सरकार पर ठोस कदम न उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि DGCA के नए नियम पहली बार जनवरी 2024 में अधिसूचित किए गए थे, और एयरलाइंस के पास अनुकूल होने का पर्याप्त समय था, लेकिन सरकार ने अनदेखी की।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)