होम महापरिनिर्वाण दिवस पर सीएम योगी बोले- जहां भी मूर्तियां हैं, वहां छत और बाउंड्री वॉल बनाकर होगी सुरक्षित
लखनऊ में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के 69वें महापरिनिर्वाण दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी विरासत और प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए राज्यभर में नई नीति लागू करने का महत्वपूर्ण ऐलान किया।
लखनऊ में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के 69वें महापरिनिर्वाण दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी विरासत और प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए राज्यभर में नई नीति लागू करने का महत्वपूर्ण ऐलान किया।
सीएम योगी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि, "उत्तर प्रदेश के अंदर जहां-जहां बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की मूर्तियां लगी हुई हैं, हमारी सरकार उन मूर्तियों की सुरक्षा की व्यवस्था करेगी।" मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जहाँ भी अंबेडकर की प्रतिमाएँ हैं, वहाँ बॉउंड्री वॉल और छत बनाकर उन्हें सुरक्षित रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि हर प्रतिमा पर छत, सुरक्षा घेराबंदी और आवश्यकतानुसार निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, और किसी भी तरह की शरारत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर सीएम योगी ने कांग्रेस की पुरानी नीतियों पर निशाना साधते हुए बाबा साहेब की चेतावनियों को याद किया। उन्होंने 1923 का वह प्रसंग याद दिलाया जब कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने वंदे मातरम गाने से इंकार किया था।
सीएम योगी के अनुसार, बाबा साहेब ने ऐसे व्यक्ति को भारत के हित में न मानते हुए चेताया था कि, "जो व्यक्ति भारत की धरती पर जन्म लेकर उसे पवित्र नहीं मानता, उसका कोई भी वक्तव्य देशहित में नहीं हो सकता।" मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने हमेशा न्याय, समानता और बंधुत्व का संदेश दिया।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस मौके पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि, "बाबा साहेब ने दलितों, OBC और वंचित समुदायों को मुख्यधारा में लाने के लिए आजीवन संघर्ष किया और सभी को वोट देने का अधिकार दिलाया।"
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि बाबा साहेब का दिया संविधान आज भी भारत की शक्ति है और मोदी-योगी सरकार उनके बताए आदर्शों पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि 2029 में संसद और विधानसभाओं में 33% महिलाएं होंगी, जो बाबा साहेब के समानता के सिद्धांत को मजबूत करती है। उन्होंने मतदाता सूची के शुद्धिकरण (SIR) अभियान का भी उल्लेख करते हुए कहा कि सही मतदाता सूची से लोकतंत्र मजबूत होगा।
कार्यक्रम के अंत में सीएम योगी ने घोषणा की कि उनकी सरकार जल्द ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के न्यूनतम मानदेय पर फैसला लागू करेगी और दलित बस्तियों की कनेक्टिविटी मजबूत की जाएगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।