होम माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला ने PM मोदी से की मुलाकात, भारत में AI हब बनाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का करेंगे निवेश
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने मंगलवार (9 दिसंबर 2025) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एशिया में अब तक का अपना सबसे बड़ा, 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने का वादा किया है।
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने मंगलवार (9 दिसंबर 2025) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एशिया में अब तक का अपना सबसे बड़ा, 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने का वादा किया है।
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने घोषणा की है कि वह भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के विकास के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे और स्किल बिल्ड के लिए 17.5 बिलियन अमरीकी डॉलर का निवेश करने जा रहे हैं। यह एशिया में उनकी कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा निवेश है।
सत्या नडेला ने कहा कि इस बड़े निवेश से भारत के 'AI फर्स्ट' दृष्टिकोण में मदद मिलेगी और देश तकनीकी क्षेत्र में एक वैश्विक केंद्र के रूप में उभरेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात के बाद अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा, "जब बात एआई की आती है तो दुनिया भारत को लेकर आशावादी है। सत्या नडेला के साथ बहुत ही उपयोगी चर्चा हुई।"
पीएम मोदी ने इस निवेश को भारत के लिए एक बड़े अवसर के रूप में देखा। उन्होंने कहा, "यह देखकर खुशी हुई कि भारत वह स्थान बन रहा है जहां माइक्रोसॉफ्ट एशिया में अपना अब तक का सबसे बड़ा निवेश करेगा। भारत के युवा इस अवसर का लाभ उठाकर इनोवेशन करेंगे और एक बेहतर दुनिया के लिए एआई के पावर का लाभ उठाएंगे।"
पीएम मोदी और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला की इस साल यह दूसरी मुलाकात है। साल की शुरुआत में हुई मुलाकात के बाद भी नडेला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा था कि वह एआई के क्षेत्र में भारत के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा था, "भारत को एआई प्रथम बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने और देश में अपना निरंतर विस्तार कर और मिलकर काम करने के लिए उत्साहित हूं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इस एआई प्लेटफॉर्म बदलाव से हर भारतीय को लाभ मिले।"
सत्या नडेला ने 2014 में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ का पद संभाला था और 2021 में वह कंपनी के अध्यक्ष भी बने।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।