होम रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! आने-जाने का टिकट साथ में बुक करने पर मिलेगी 20% तक छूट, जानें पूरी योजना

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 9, 2025 01:16 PM

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! आने-जाने का टिकट साथ में बुक करने पर मिलेगी 20% तक छूट, जानें पूरी योजना

भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए एक नई और आकर्षक सुविधा की घोषणा की है। अब यदि कोई यात्री एक साथ आने-जाने का टिकट बुक करता है, तो उसे वापसी के टिकट पर 20% तक की छूट मिलेगी।

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! आने-जाने का टिकट साथ में बुक करने पर मिलेगी 20% तक छूट, जानें पूरी योजना

भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए एक नई और आकर्षक सुविधा की घोषणा की है। अब यदि कोई यात्री एक साथ आने-जाने का टिकट बुक करता है, तो उसे वापसी के टिकट पर 20% तक की छूट मिलेगी। इस नई पहल का नाम 'राउंड ट्रिप पैकेज' रखा गया है। रेलवे का कहना है कि यह योजना त्योहारों के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़ को कम करने, टिकट बुकिंग को आसान बनाने और ट्रेनों के बेहतर उपयोग के उद्देश्य से शुरू की गई है।

रेल मंत्रालय के आदेश के अनुसार, इस योजना की शुरुआत 13 अक्टूबर से होगी और यह 1 दिसंबर 2025 तक लागू रहेगी। आने का टिकट 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच की यात्रा के लिए होना चाहिए, जबकि वापसी का टिकट 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच का होना जरूरी है। साथ ही यात्री का नाम दोनों टिकटों पर समान होना चाहिए और दोनों टिकट एक ही क्लास के होने चाहिए।

यह सुविधा केवल कंफर्म टिकटों पर उपलब्ध होगी। एक बार टिकट बुक हो जाने के बाद इसमें कोई बदलाव या रद्दीकरण संभव नहीं होगा और रिफंड की सुविधा भी नहीं मिलेगी। इस योजना का लाभ देश की सभी ट्रेनों और सभी क्लास में लिया जा सकता है। टिकट बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों माध्यमों से की जा सकती है, लेकिन दोनों टिकट एक ही समय और एक ही माध्यम से बुक कराने होंगे।

रेल मंत्रालय ने कहा, "त्योहारों के दौरान भीड़ कम करने, टिकट बुकिंग को सुगम बनाने, यात्रियों को सुविधा प्रदान करने और ट्रेनों का दोनों ओर से बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए ‘राउंड ट्रिप पैकेज’ नामक एक प्रायोगिक योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया है।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)