होम सुरक्षाबलों को आम नागरिक क्षेत्रों में तैनात करने के विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं: महबूबा
सुरक्षाबलों को आम नागरिक क्षेत्रों में तैनात करने के विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं: महबूबा
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि सुरक्षाबलों को कश्मीर में कृषि भूमि और सामुदायिक हॉल सहित आम नागरिक क्षेत्रों में तैनात कर केंद्र उन्हें लोगों के साथ च्च्सीधे टकराव' में डाल रहा है, जिसके 'विनाशकारी परिणाम' हो सकते हैं।
महबूबा का इशारा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के लिए शिविरों के निर्माण के वास्ते भूमि हस्तांतरण करने के प्रशासन के हाल के फैसले की ओर था।महबूबा ने ट्वीट किया,"सुरक्षाबलों को कृषि भूमि और विवाह हॉल जैसे आम नागरिक क्षेत्रों में तैनात कर, भारत सरकार न केवल सार्वजनिक स्थानों को अवरुद्ध कर रही है, बल्कि सुरक्षाकर्मियों को लोगों के साथ सीधे टकराव में डाल रही है। इसके विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं।"
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।