होम IND vs SA 3rd ODI Highlights: भारत ने 2-1 से जीती सीरीज, जायसवाल बने तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले छठे भारतीय
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली गई वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से रौंद दिया है। इस बड़ी जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली गई वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से रौंद दिया है। इस बड़ी जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया है। विशाखापट्टनम में खेले गए इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 270 रनों पर सिमट गई थी। जवाब में, टीम इंडिया ने 61 गेंद शेष रहते यह मैच आसानी से जीत लिया।
271 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को कप्तान रोहित शर्मा और युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार शुरुआत दिलाई। सीरीज के पिछले दो मैचों में सिर्फ 40 रन बना पाए जायसवाल ने दबाव को झेलते हुए 75 गेंदों में अपने पचास रन पूरे किए और फिर शतक जड़ा।
वहीं, रोहित शर्मा ने भी अपनी फॉर्म में वापसी करते हुए 75 रनों की दमदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने मैदान पर आते ही तेजी से रन बनाने शुरू कर दिए। विराट 45 गेंद में 65 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस तेजतर्रार पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। जायसवाल और कोहली ने महज 84 गेंदों में 116 रनों की पार्टनरशिप करके टीम को जीत तक पहुंचाया।
इससे पहले, गेंदबाजी में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने कहर बरपाया। कुलदीप यादव ने मैच में 4 विकेट लिए और इतिहास रच दिया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।