होम सपने बेचने वाले गुजरात में नहीं जीतेंगे, अमित शाह का केजरीवाल पर कटाक्ष
सपने बेचने वाले गुजरात में नहीं जीतेंगे, अमित शाह का केजरीवाल पर कटाक्ष
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग 'सपने बेचते' हैं, वे गुजरात में कभी नहीं जीतेंगे। गुजरात में इस साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। डिजिटल तरीके से एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दो-तिहाई बहुमत के साथ गुजरात में एक बार फिर सरकार बनाएगी।
अमित शाह ने भूपेंद्र पटेल के मुख्यमंत्री पद पर एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गांधीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ''सपने बेचने वालों को गुजरात में कभी चुनावी सफलता नहीं मिलेगी। मैं गुजरात के लोगों को जानता हूं। सपने बेचने वालों को गुजरात में कभी सफलता नहीं मिल सकती, क्योंकि जनता उन्हीं का समर्थन करती है, जो काम करने में विश्वास रखते हैं। इसलिए लोग भाजपा के साथ हैं। भाजपा शानदार जीत हासिल करेगी।''
केजरीवाल ने गुजरात में विभिन्न वर्गों को मुफ्त बिजली, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेरोजगार युवाओं के लिए भत्ते, रोजगार सृजन और महिलाओं के लिए भते सहित कई ''गारंटी'' देने का वादा किया है। शाह ने कहा, ''मैं भूपेंद्रभाई से कहना चाहता हूं कि गुजरात की जनता भाजपा के साथ है। मैं बहुत स्पष्ट रूप से देख सकता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आपके नेतृत्व में भाजपा आगामी चुनावों में एक बार फिर दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।''
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।