होम ब्रेनोब्रेन वन्डरकिड प्रतियोगिता का गोल्ड मेडलअभिसार श्रीवास्तव ने जीता

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Nov 15, 2021 06:55 PM

ब्रेनोब्रेन वन्डरकिड प्रतियोगिता का गोल्ड मेडलअभिसार श्रीवास्तव ने जीता

ब्रेनोब्रेन वन्डरकिड प्रतियोगिता का गोल्ड मेडलअभिसार श्रीवास्तव ने जीता

ब्रेनोब्रेन वन्डरकिड प्रतियोगिता का गोल्ड मेडलअभिसार श्रीवास्तव ने जीता

लखनऊ, 15 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, इन्दिरा नगर कैम्पस के कक्षा-3 के मेधावी छात्र अभिसार श्रीवास्तव ने नेशनल लेविल इण्टर-स्कूल ऑनलाइन कम्पटीशन ‘ब्रेनोब्रेन वन्डरकिड-2021’ में गोल्ड मैडल अर्जित कर लखनऊ का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता शैक्षिक संस्था ब्रेनोब्रेन किड्स एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में देश भर के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया जिसमें सी.एम.एस. इन्दिरा नगर कैम्पस के इस प्रतिभाशाली छात्र ने मेन्टल मैथ्स, लॉजिकल एबिलिटी, जनरल नॉलेज एवं स्पीड टाइपिंग में अपनी दक्षता का प्रदर्शन कर गोल्ड मैडल अर्जित किया। प्रतियोगिता के आयोजकों ने इस प्रतिभाशाली छात्र की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस मेधावी छात्र को आशीर्वाद देते हुए विद्यालय के शिक्षकों व प्रधानाचार्या के प्रति आभार व्यक्त किया है।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि यह प्रतियागिता छात्रों को बौद्धिक क्षमता पर ध्यान केन्द्रित करने तथा त्वरित गति से समाधान ढूढ़ने एवं सीखने की क्षमता का विकास करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। सी.एम.एस. अपने छात्रों को देश-विदेश में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु लगातार प्रोत्साहित करता रहता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)