होम क्या इमरान खान की जेल में हो गई हत्या? बहन उज्मा ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं..
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन उज्मा खानम अदियाला जेल से बाहर आ चुकी हैं। उन्होंने जेल के भीतर इमरान खान की वर्तमान स्थिति को लेकर बड़ा खुलासा किया। उज्मा खानम ने बताया कि जेल में उनकी सेहत फिलहाल ठीक है, लेकिन उन्हें मानसिक रूप से टॉर्चर (Mental Torture) किया जा रहा है।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन उज्मा खानम अदियाला जेल से बाहर आ चुकी हैं। उन्होंने जेल के भीतर इमरान खान की वर्तमान स्थिति को लेकर बड़ा खुलासा किया। उज्मा खानम ने बताया कि जेल में उनकी सेहत फिलहाल ठीक है, लेकिन उन्हें मानसिक रूप से टॉर्चर (Mental Torture) किया जा रहा है। उन्होंने इमरान खान पर किए जा रहे जुल्म के लिए सीधे तौर पर पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर को दोषी ठहराया है।
उज्मा खानम को भाई इमरान खान से सिर्फ 20 मिनट के लिए मिलने दिया गया था।
उज्मा जब अपने भाई से मिलने जेल के अंदर गईं, तो उनके साथ पीटीआई के कई समर्थक भी थे जो जेल के बाहर जमा हो गए थे।
यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात के अधिकार पर लगे प्रतिबंधों के खिलाफ पीटीआई ने मंगलवार (2 दिसंबर 2025) को इस्लामाबाद हाई कोर्ट और अदियाला जेल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।