होम सी.एम.एस. शिक्षकों व कार्यकर्ताओं ने जनमानस में जगाया मताधिकार का अलख

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 17, 2024 07:04 PM

सी.एम.एस. शिक्षकों व कार्यकर्ताओं ने जनमानस में जगाया मताधिकार का अलख

सी.एम.एस. शिक्षकों व कार्यकर्ताओं ने जनमानस में जगाया मताधिकार का अलख

सी.एम.एस. शिक्षकों व कार्यकर्ताओं ने  जनमानस में जगाया मताधिकार का अलख

लखनऊ, 17 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के तीन हजार से अधिक शिक्षकों व कार्यकर्ताओं ने सी.एम.एस. गोमती नगर द्वितीय कैम्पस ऑडिटोरियम में आयोजित एक विशेष समारोह में लोकसभा चुनावों में अपने मताधिकार का उपयोग करने का संकल्प लिया और बड़े ही जोरदार तरीके से जनमानस के बीच मताधिकार का अलख जगाया। इस समारोह के माध्यम से सी.एम.एस. शिक्षकों व कार्यकर्ताओं ने विद्यालय के 62,000 से अधिक छात्रों के अभिभावकों व अन्य जनमानस को लोकतन्त्र के महापर्व में अधिकाधिक भागीदारी हेतु प्रेरित किया। आगामी 20 मई को लखनऊ में लोकसभा के चुनाव होने है, ऐसे में सी.एम.एस. अधिक से अधिक जनमानस को इस लोकतान्त्रिक प्रक्रिया में सहभागिता हेतु प्रेरित करने के साथ ही छात्रों व युवा पीढ़ी को मतदान के महत्व से अवगत करा रहा है। इसी कड़ी में सी.एम.एस. के 62,000 छात्रों के अभिभावकों को व्हाट्सएप, फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से मतदान के महत्व से अवगत कराकर अधिक से अधिक मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

            सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने लखनऊ के प्रबुद्ध जनमानस से अपील की है कि स्वस्थ व शान्तिपूर्ण लोकतन्त्र हेतु बढ़चढ़कर मतदान प्रक्रिया में भाग लें एवं अपने मताधिकार का प्रयोग करें। 18 वर्ष की आयु के प्रत्येक नागरिक को मतदान का अधिकार है। डा. गाँधी ने कहा कि सामाजिक उत्थान व सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रमों में सी.एम.एस. छात्र व शिक्षक सदैव ही अपनी भागीदारी आगे बढ़कर निभाते रहे हैं। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने भी इस लोकतान्त्रिक उत्सव  में जनमानस की अधिकाधिक भागीदारी की अपील की है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)