होम अमेठी से गए रायबरेली से भी जाएंगे खटा खट खटा खट, पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तीखा हमला

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 16, 2024 09:31 PM

अमेठी से गए रायबरेली से भी जाएंगे खटा खट खटा खट, पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तीखा हमला

अमेठी से गए रायबरेली से भी जाएंगे खटा खट खटा खट, पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तीखा हमला

अमेठी से गए रायबरेली से भी जाएंगे खटा खट खटा खट, पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तीखा हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला किया। राहुल गांधी अपनी सभाओं में चुनाव बाद सरकार बनने पर बैंक खाते में खटा खट खटा खट रुपए भेजने का वादा कर रहे हैं।इसी का जवाब पीएम मोदी ने प्रतापगढ़ में दिया। पीएम मोदी ने कहा कि कोई इनके दिमाग को भी बता दो अब रायबरेली की जनता भी खटा खट खटा खट खटा खट घर भेजेगी। अमेठी से गए अब रायबरेली से भी जाएंगे। पीएम मोदी ने राहुल गांधी के साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। कहा कि सपा के कारण ही यूपी पीछे चला गया था। अब यहां तेजी से विकास हो रहा है।राहुल गांधी इस बार अमेठी की जगह मां सोनिया गांधी की सीट रायबरेली से मैदान में उतरे हैं। रायबरेली से सटी प्रतापगढ़ सीट पर भाजपा की जनसभा को संबोधित करने पहुंचे पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि देश चलाना सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए बच्चों का खेल नहीं है। यहां तक कहा कि आपसे नहीं हो पाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि 4 जून के बाद मोदी सरकार तो बनेगी ही और भी बहुत कुछ होने वाला है।राहुल गांधी के खटा खट खटा खट वाले बयान पर पीएम मोदी ने कई बार तंज कसा। कहा कि चार जून के बाद इंडी गठबंधन टूटकर बिखर जाएगा खटा खट खटा खट। पराजय के बाद बली के बकरे को खोजा जाएगा खटा खट खटा खट। लखनऊ वाले शहजादे (अखिलेश यादव) और दिल्ली वाले शहजादे (राहुल गांधी) गर्मियों की छुट्टियां मनाने देश से निकल जाएंगे खटा खट खटा खट। ये दोनों लोग खटा खट खटा खट भाग जाएंगे। तब हम ही रह जाएंगे।पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन वाले दस साल से सत्ता से बाहर हैं। इनकी काली कमाई खत्म हो गई है। इसलिए इनकी नजर देश की तिजोरी पर है। आरक्षण खत्म करने और संविधान बदलने के आरोपों पर पीएम मोदी ने पलटवार किया। कहा कि कर्नाटक-तेलंगाना में कांग्रेस ने ओबीसी आरक्षण अल्पसंख्यकों को दे दिया है। संविधान बदलकर पूरे देश में यही करना चाहते हैं। सपा वाले इस पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। इनकी तुष्टिकरण यहीं नहीं रुकी है। यह लोग मोदी के खिलाफ वोट जिहाद कर रहे हैं। उनके लोगों ने ही बताया कि उनकी सरकार बनी तो रामलला को फिर टेंट मे भेज देंगे और राम मंदिर पर ताला लगा देंगे।

मोदी है तो उनके लिए नामुमकिन है

उन्होंने कहा कि मोदी के रहते धर्म के नाम पर दलितों-पिछड़ों के आरक्षण की लूट यह लोग सोच भी नहीं सकेंगे। मोदी है तो नामुमकिन है। मोदी के रहते रामलला टेंट में जाएं वह दिन नहीं आ सकता। ऐसे लोगों को देश टेंट में रहने को मजबूर कर देगा। आपकी संपत्ति वोट जिहाद करने वालों को बांटा जाए, यह मोदी नहीं करने देगा। सपा की राजनीति का सबसे ज्यादा नुकसान यूपी को हुआ है। परिवारवाद, तुष्टिकरण से प्रदेश पीछे चला गया था। अब फिर से विकास की पटरी पर है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)