होम दुश्मन पर दगने वाली तोप पर मेडइन झांसी और चित्रकूट होगा, बांदा में बोले सीएम योगी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 16, 2024 09:21 PM

दुश्मन पर दगने वाली तोप पर मेडइन झांसी और चित्रकूट होगा, बांदा में बोले सीएम योगी

दुश्मन पर दगने वाली तोप पर मेडइन झांसी और चित्रकूट होगा, बांदा में बोले सीएम योगी

दुश्मन पर दगने वाली तोप पर मेडइन झांसी और चित्रकूट होगा, बांदा में बोले सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमीपुर लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के पक्ष में जनसभा की। तिंदवारी विधानसभा के पैलानी में आयोजित जनसभा में कहा कि तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र देश के इतिहास को लिखनेवाला क्षेत्र है।प्रदेश को मुख्यमंत्री और देश को प्रधानमंत्री भी दिया है। आपका नाम इतिहास से जुड़ा है। आज से 10 साल पहले और अब के बुंदेलखंड में जमीन-आसमान का अंतर है। 10 साल पहले यहां खनन, भू और जंगल माफिया हावी थे। डकैत बेटी और व्यापारी की सुरक्षा के लिए खतरा थे। सपा और कांग्रेस का संरक्षण प्राप्त था। यही लोग डकैतों को जनप्रतिनिधि बनाकर भेजते थे। जनता का खून चूसते और शोषण करते थे। यहां के संसाधनों पर डकैती डालते थे। प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण बुंदेलखंड को पानी के लिए तरसना पड़ा। यहां के लोगों को पलायन करना पड़ा। यहां सबकुछ है।

आपने 10 साल में बदलते हुए बुंदेलखंड को देखा है। यह शुरुआत है। बुंदेलखंड देश का नेतृत्व करेगा। अब बुंदेलखंड में पानी के लिए बेटी-बहन को पांच-पांच मील नहीं जाना पड़ेगा। हर ष्घर में नल और जल होगा। जल आरओ का होगा। कनेक्टिंग यूपी के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के साथ हर सड़क को टू और फोर लेन के साथ जोड़ने का कार्य कर रहा है। डिफेंस कारिडोर झांसी से चित्रकूट तक ऐसा बनाएंगे कि नौजवान सीमा की रक्षा करते हुए तोप दुश्मन पर दागेगा, उसमें लिखा होगा मेडइन झांसी और चित्रकूट। यहां का प्रोडक्ट देश की सुरक्षा और दुश्मनों के छक्के छुड़ाएगा। अब तक यहां का नौजवान नौकरी के लिए पलायन करता था। अगले पांच साल के अंदर दुनिया बुंदेलखंड में नौकरी मांगने आएगी। झांसी, महोबा, चित्रकूट को जोड़ते हुए नोएडा से अच्छी औद्योगिक सिटी बसाने जा रहे हैं।

माफिया कहते हैं जेल भेज दो, उन्हें जहन्नुम भेजते हैं

कहा कि अब यहां माफिया नहीं आता है। हमने रामलला को विराजमान किया। अब माफिया क रामनाम सत्य हो रहा है। कुछ माफिया मिट्टी में मिल गए। कुछ के गले में तख्ती में लटक गई। कहते हैं जेल भेज दो। उन्हें जहनुम भेजते हैं। जेल में जगह नहीं है। जिन्होंने बुंदेलखंड को जल के लिए तरसाया, विकास के लिए तरसाया, बहन-बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने का काम, नौजवानों की नौकरी पर डकैती डाली, यहां के संसाधनों को लूटा। उन्हें वोट के लिए तरसा दो। जमानत जब्त करा दो।

केजरीवाल अपनी बात को मेरे साथ जोड़ने का प्रयास कर रहे

कहा कि सपा, काग्रेंस और आम आदमी के नेताओं को जनता सुनना नहीं चाहती है। जेल में जाने से बुद्धि पलट जाती है। अरविंद केजरीवाल की बुद्धि भ्रम में पड़ गई है। जेल में जाकर यह लगता है कि अब जेल के बाहर कभी नहीं आना है। मुख्यमंत्री पद का लालच हो गया है। अपनी बात को मेरे साथ जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। जेल जाने का रीएक्शन है। केजरीवाल के जेल जाने का अनुभव दिल्लीवासियों के लिए सुखद है। केजरीवाल ने अन्ना हजारे के मंसूबों पर पानी फेरा। अन्ना हजारे ने जिसके खिलाफ आंदोलन किया था। आज उसी कांग्रेस को गले का हार बनाकर पाप कर रहे हैं। अन्ना हजारे की आत्मा आज दुखी हो रही है। दिल्लीवाली परेशान हैं कि जेल में जाने से केजरीवाल की खांसी बंद थी। अब फिर बाहर आ गए। अब फिर खांसने के लिए मजबूर कर देंगे। सपा, कांग्रेस, आम आदमी और आरजेडी एक ही थैले के चट्टेबट्टे हैं। सत्ता में आते ही आमआदमी, व्यापारी, नौजवानों और बेटी-व्यापाारी पर खतरा पैदा करते हैं।

आप भाग्यशाली हैं, प्रभु श्रीराम ने बुंदेलखंड की धरती को चुना

प्रभु श्रीराम ने वनवास में बुंदेलखंड की धरती को चुना था। यहां के लोगों के सौभाग्य के लिए बात है। राम फिर से अयोध्या में विराजमान हो गए हैं। विपक्षी राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कि वोट आपका, देश आपका और फैसला आपका है। कांग्रेस, बसपा और सपा गुमराही करेगी। चुनाव देश के लिए है। घर-घर जाएं और एक-एक मत के लिए अपील करें।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)