होम दिल्ली एनसीआर में होने वाली है झमाझम बारिश, राज्य के इन हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट

Alert Star Digital Team Nov 18, 2021 11:10 PM

दिल्ली एनसीआर में होने वाली है झमाझम बारिश, राज्य के इन हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली एनसीआर में होने वाली है झमाझम बारिश, राज्य के इन हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली एनसीआर में होने वाली है झमाझम बारिश, राज्य के इन हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों प्रदूषण का स्तर काफी हद तक बढ़ गया है. प्रदूषण के साथ ही दिल्ली में इस समय ठंड पड़नी भी शुरू हो गई है.

ऐसे में अब मौसम विभाग ने दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया ( Heavy rain alert in Delhi NCR ) है, जिससे दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं. बीते दिनों दक्षिण भारत में कुदरत का कहर बरसता हुआ नज़र आ रहा था. तमिलनाडु और चेन्नई में भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति आ गई थी.

देश के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

आइएमडी के अनुसार चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और रानीपेट में गुरुवार को तट के आसपास कम दबाव के कारण भारी वर्षा होने की संभावना बनी हुई है. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने पहले भविष्यवाणी की थी कि तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र में अगले 24 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तटीय क्षेत्र रायलसीमा और उत्तरी तमिलनाडु के आसपास के क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा के साथ तेज हवाओं के चलने की आशंका है.

दिल्ली में बढ़ने वाली है ठंड

राजधानी दिल्ली में इन दिनों प्रदूषण के बढ़ते स्तर और तेज हवाओं के चलते गुलाबी ठंड पड़ने लगी है. ऐसे में, अब मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में आने वाले दिनों के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. फिलहाल, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री है, लेकिन मौसम विभाग द्वारा जारी ताज़ा जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक जा सकता है.

बता दें कि इस सप्ताह के दौरान बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है. मछुआरों को तेज हवाओं वाले क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)