होम गुजरात में घर घर जाकर लगाएंगे कोरोना का टीका, हर जिले में रोज 75-75 गांव में टीकाकरण

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 17, 2021 09:56 PM

गुजरात में घर घर जाकर लगाएंगे कोरोना का टीका, हर जिले में रोज 75-75 गांव में टीकाकरण

गुजरात में घर घर जाकर लगाएंगे कोरोना का टीका, हर जिले में रोज 75-75 गांव में टीकाकरण

गुजरात में घर घर जाकर लगाएंगे कोरोना का टीका, हर जिले में रोज 75-75 गांव में टीकाकरण

अहमदाबाद। गुजरात में घर घर जाकर कोरोना का टीका लगाने की शुरुआत होगी। हर जिले में रोज 75-75 गांव में टीकाकरण होगा। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल जिले के मेहमदाबाद कस्बे से इस अभियान की शुरुआत करेंगे।

गुजरात सरकार के शिक्षा मंत्री एवं प्रवक्ता जीतू भाई वाघाणी ने बताया कि बुधवार को गांधीनगर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में घर घर जाकर कोरोना का टीका लगाने के अभियान का निर्णय किया गया। राज्य में करीब 800 मेडिकल टीमों का गठन कर गांव गांव जाकर टीका लगाया जाएगा। हर जिले में 75 मेडिकल टीम होगी जो प्रतिदिन 75 गांव का टीकाकरण करेगी। गत दिनों कोरोना की दूसरा टीका लेने वाले 75 लाख लोग बकाया थे जिनमें से 65 लाख को दूसरा टीका लगाया जा चुका है।

आगामी 15 दिनों तक घर घर जाकर टीका लगाने का अभियान चलेगा। वाघाणी ने बताया कि आत्मनिर्भर ग्राम योजना के तहत सरकार ने करीब 2000 करोड़ की लागत से 42000 विकास कार्य कराने की घोषणा की है। इनमें मानसून के दौरान टूटी सड़कें, नदी नालों पर बनाए जाने वाले छोटे ओवरब्रिज, कोजवे आदि शामिल हैं, 3:00 पर करीब 1000 करोड रुपए खर्च होंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)