होम दुनिया में होने वाली है महाविनाशकारी जंग? एलन मस्क की इस भविष्यवाणी ने उड़ाई सभी की नींद
बिना फिल्टर के अपनी राय सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार एलन मस्क ने एक बड़ी और चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि आने वाले समय में दुनिया जल्द एक ग्लोबल वॉर (वैश्विक युद्ध) में फंसने वाली है।
बिना फिल्टर के अपनी राय सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार एलन मस्क ने एक बड़ी और चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि आने वाले समय में दुनिया जल्द एक ग्लोबल वॉर (वैश्विक युद्ध) में फंसने वाली है। उन्होंने यह भविष्यवाणी एक यूजर के पोस्ट का जवाब देते हुए की है।
मस्क की यह टिप्पणी एक पोस्ट के जवाब में आई, जिसमें ग्लोबल गवर्नेंस में परमाणु निवारण के असर की चर्चा की गई थी।
हालांकि यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि मस्क ने यह जवाब मजाक में दिया है या गंभीर रूप से, लेकिन उनके इस बयान ने सभी का ध्यान खींचा है।
उनके इस बयान पर कुछ लोगों ने AI चैटबॉट ग्रोक पर विश्लेषण मांगा। ग्रोक ने लिखा कि एलन ने उस पोस्ट में पार्टियों या वजहों को नहीं बताया है, लेकिन उनके पिछले बयानों में:
मस्क स्पेस एक्स के मालिक हैं और इस बार के राष्ट्रपति चुनाव में उनका बड़ा हस्तक्षेप था। उनके इस बयान को गंभीरता से इसलिए भी लिया जा रहा है, क्योंकि वह यूएस प्रेसीडेंट के अंडर डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) के मास्टरमाइंड रह चुके हैं। उनके काम को देखते हुए उनकी टिप्पणी ने सीधा ध्यान खींचा है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।