होम शहीदों की नगरी शाहजहांपुर में ईद की नमाज पढ़ने के बाद लोगों ने एक दूसरे को दी मुबारकबाद
शहीदों की नगरी शाहजहांपुर में ईद की नमाज पढ़ने के बाद लोगों ने एक दूसरे को दी मुबारकबाद
शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) ईद की नवाज पढ़ने के लिए बड़ी ईदगाह में हजारों लोग इकटठा हुए और खुदा के सजदे में अपना सर झुकाया। कल रात में ईद होने का ऐलान कर दिया गया था। शाहजहांपुर की बड़ी ईदगाह में नवाज का वक्त सुबह साढ़े आठ बजे मुकर्रर किया गया था। सुबह से बच्चे बूढ़े और जवान खुशियों के साथ ईद की नवाज को अता करने के लिए बड़ी ईदगाह में इकटठे हुए और शहर ईमान हुजूर अहमद मंजरी शहर काजी ने लोगों को को नवाज पढ़वाई। नवाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को प्यार से गले लगाया और ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने लोगों से गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दी। जिला प्रशासन और पुलिस आलाधिकारी मौजूद रहे जिन्होंने ईद की नमाज के बाद सभी को मुबारकबाद दी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।