होम हर्षोल्लास से मनाया गया प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी का जन्मदिन

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Nov 10, 2021 09:00 PM

हर्षोल्लास से मनाया गया प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी का जन्मदिन

हर्षोल्लास से मनाया गया प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी का जन्मदिन

हर्षोल्लास से मनाया गया प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी का जन्मदिन

लखनऊ, 10 नवम्बर। विश्व एकता के प्रबल समर्थक, प्रख्यात शिक्षाविद् व सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक डा. जगदीश गाँधी का जन्मदिवस आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आध्यात्मिकता व ईश्वरीय एकता के सद्भावना पूर्ण माहौल में मनाया गया। जहाँ एक ओर सिटी मोन्टेसरी स्कूल के हजारों कार्यकर्ताओं, शिक्षकों व छात्रों ने अपने आध्यात्मिक अभिभावक एवं विश्व मानवता के अग्रदूत डा. जगदीश गाँधी का जन्मदिन मनाया तो वहीं दूसरी ओर डा. गाँधी को शुभकामना देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। डा. गाँधी के जन्मदिवस के अवसर पर आज गोमती नगर स्थित होटल रेनिन्सा में आयोजित एक समारोह में सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पस की प्रधानाचार्याओं ने फूल-मालाएं पहनाकर डा. गाँधी का अभिवादन किया। जन्मदिवस समारोह में सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी, सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन, सी.एम.एस. के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफीसर श्री रोशन गाँधी समेत अनेक अधिकारीगण व गणमान्य लोग उपस्थित थे।

            इस अवसर पर कई प्रख्यात हस्तियों ने डा. गाँधी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर अपने विचार रखते हुए एक स्वर से कहा कि डा. गाँधी जिस तल्लीनता व आत्मबल से विश्व के बच्चों का भविष्य संवारने में जुटे, उसकी दूसरी मिसाल मिलना मुश्किल है। डा. गाँधी के व्यक्तित्व में ऐसे तमाम प्रेरक गुण  समाये हैं जो किसी को भी राह दिखाने में सक्षम है। वक्ताओं का कहना था कि डा. गाँधी वास्तव में इस 21वीं सदी के मसीहा बनकर उभरे हैं।

            इस अवसर पर सभी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि मेरी आखिरी साँस भी विश्व एकता व विश्व शान्ति के नाम लिखी जाये। विश्व एकता का सपना पूरा होने के कगार पर है, नया युग शुरू होने वाला है और मुझे हार्दिक प्रसन्नता है कि सी.एम.एस. के कर्तत्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं, शिक्षकों व छात्रों की बदौलत ‘विश्व एकता की गूंज’ अब सारे विश्व में सुनाई देने लगी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)