होम इंग्लैण्ड का ‘ग्लोबल पायनियर अवार्ड’ डा. जगदीश गाँधी को

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Jan 13, 2022 07:56 PM

इंग्लैण्ड का ‘ग्लोबल पायनियर अवार्ड’ डा. जगदीश गाँधी को

इंग्लैण्ड का ‘ग्लोबल पायनियर अवार्ड’ डा. जगदीश गाँधी को

इंग्लैण्ड का ‘ग्लोबल पायनियर अवार्ड’ डा. जगदीश गाँधी को

लखनऊ, 13 जनवरी। इंग्लैण्ड के विश्व प्रतिष्ठित ‘ग्लोबल पायनियर अवार्ड’ से दो प्रख्यात हस्तियों को सम्मानित किया गया है, जिनमें भारत से सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी एवं इंग्लैण्ड से डा. विवेने स्टर्न शामिल हैं। डा. जगदीश गाँधी को यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए दिया गया है। लंदन में आयोजित सम्मान समारोह में चयन समिति के सदस्यों ने शिक्षा के प्रति डा. जगदीश गाँधी की आजीवन प्रतिबद्धता सराहते हुए शिक्षा के माध्यम से विश्व एकता व विश्व शान्ति के प्रयासों बढ़ावा देने एवं विश्व के ढाई अरब बच्चों के सुरक्षित भविष्य के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

            सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस प्रकार, इस विश्व प्रतिष्ठित अवार्ड हेतु डा. गाँधी का चयन शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को स्वयं ही प्रमाणित करता है, साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षा व्यवस्था के अन्तर्गत एक वैश्विक लीडर के तौर पर स्थापित करता है। विदित हो कि ‘ग्लोबल पायनियर अवार्ड’ का विश्व में ऐतिहासिक महत्व है जो कि शिक्षा के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर नवीनता एवं उपलब्धियों को प्रोत्साहित करता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)